स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती सहित 20 के खिलाफ मामला दर्ज

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती सहित 20 के खिलाफ मामला दर्ज

वाराणसी/भाषावाराणसी में मंदिर और मूर्तियों को तो़डने का विरोध कर रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों के खिलाफ एक मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। जैतपुरा पुलिस के अनुसार औसनगंज इलाके से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मंदिर बचाओ आंदोलन के दौरान बुधवार को पदयात्रा कर रहे थे। वह उर्धवेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने गये। इसके एक हिस्से में साईं बाबा की मूर्ति स्थापित है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों के जाने के बाद मूर्ति के बाएं पैर का अंगूठा टूटा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर विजय कुमार चौरसिया बल के साथ पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच शुरू की। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जैतपुरा पुलिस ने स्थानीय लोगों की तहरीर पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके २० शिष्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'