पी 305 बजरा: 51 लोगों की मौत, 24 अब भी लापता, नौसेना का तलाश व बचाव अभियान जारी

पी 305 बजरा: 51 लोगों की मौत, 24 अब भी लापता, नौसेना का तलाश व बचाव अभियान जारी

पी 305 बजरा: 51 लोगों की मौत, 24 अब भी लापता, नौसेना का तलाश व बचाव अभियान जारी

फोटो स्रोत: भारतीय नौसेना।

मुंबई/भाषा। अरब सागर में चार दिन पहले पी305 बजरे के डूबने की घटना में दो और लोगों के शव बरामद होने के बाद मारे गए लोगों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 51 हो गई लेकिन अब भी 24 लोग लापता हैं, जिन्हें खोजने के लिए नौसेना और तटरक्षक बल का तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।

टगबोट ‘वरप्रदा’ के हादसे का शिकार होने के बाद लापता हुए 11 लोगों के लिए भी तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। एक अधिकारी ने बताया कि चक्रवात ताउते के कहर में लापता हुए इन लोगों के जीवित मिलने की उम्मीद क्षीण पड़ती जा रही है।

उल्लेखनीय है कि बजरा पी305 चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के कारण मुंबई के तट से कुछ दूरी पर सागर में फंस गया था और फिर सोमवार को डूब गया था। बजरे पी305 पर मौजूद 261 लोगों में से अब तक 186 को बचा लिया है। ‘टगबोट’ वरप्रदा पर मौजूद रहे 13 लोगों में से दो लोगों से बचा लिया गया है। वहीं लापता 11 लोगों की तलाश जारी है।

वहीं गाल कंस्ट्रक्टर एंड सपोर्ट स्टेशन 3 (एसएस-3) और ड्रिल पोत सागर भूषण पर मौजूद सभी 440 लोगों को बचा लिया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस इसकी जांच करेगी कि चक्रवात ताउते के बारे में चेतावनी जारी करने के बावजूद बजरा उस क्षेत्र में क्यों रूका रहा? पुलिस ने बजरे पर मौजूद लोगों में से जिनके शव बरामद हुए हैं, उनके सिलसिले में दुर्घटनावश मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

ओडिशा में बोले शाह- नवीन बाबू का मानना है कि यहां आयुष्मान योजना लागू हुई तो मोदी लोकप्रिय हो जाएंगे ओडिशा में बोले शाह- नवीन बाबू का मानना है कि यहां आयुष्मान योजना लागू हुई तो मोदी लोकप्रिय हो जाएंगे
शाह ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा खनिज संपदा ओडिशा में है और सबसे ज्यादा गरीबी भी यहीं है...
बेंगलूरु: महिलाओं के स्वास्थ्य और कैंसर संबंधी जागरूकता के लिए जानकारी दी
पिछले 10 वर्षों में हम अभूतपूर्व परिवर्तन लेकर आए, कांग्रेस-टीआरएस भ्रष्टाचार में व्यस्त रहीं: शाह
हथियारों के दलाल नहीं चाहते कि सेना आत्मनिर्भर बने, वे मोदी के खिलाफ एकजुट हो गए: प्रधानमंत्री
फर्जी सीबीआई अधिकारी बताकर एमएनसी की सेवानिवृत्त निदेशक से ठग लिए 25 करोड़ रुपए!
भाजपा के लिए देश से बड़ा कुछ नहीं, कांग्रेस के लिए अपना परिवार ही सबकुछ है: मोदी
पाकिस्तानी कारोबारी बोले- मुल्क में व्यापार करना हुआ 'लगभग असंभव', भारत से वार्ता करें शहबाज़