नियंत्रण रेखा के निकट दिखा ड्रोन, तलाश अभियान जारी
On
नियंत्रण रेखा के निकट दिखा ड्रोन, तलाश अभियान जारी
जम्मू/भाषा। जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट आसमान में एक पाकिस्तानी ड्रोन उड़ता देखा गया है, जिसके बाद सेना ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है।
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शनिवार शाम को ड्रोन देखे जाने के कुछ ही देर बाद बसोनी, धारणा और आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान शुरू किया गया।उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने पिछले छह महीने में नियंत्रण रेखा एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास आसमान से हथियार और नशीले पदार्थ गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया है, जिसके कारण सीमा के पास हाई अलर्ट घोषित किया गया है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
11 Aug 2026 14:40:41
Photo: @bspindia X account


