उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

मुलायम सिंह यादव

लखनऊ/भाषा। तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर बनी हुई है। यादव को पेशाब नली में संक्रमण के बाद बृहस्पतिवार देर रात लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मेदांता के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने शनिवार को बताया कि यादव को संक्रमण की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार देर रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर अस्पताल लाया गया था। कोरोना संक्रमण के लिए भी उनकी जांच की गई जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की सख्त निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है और इस वक्त उनकी हालत स्थिर है। उनका अल्ट्रासाउंड और रक्त एवं पेशाब की जांच की जा रही है।

इस बीच, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने पिता से मिलने के लिए शुक्रवार रात मेदांता अस्पताल गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव भी थीं।

मालूम हो कि मुलायम सिंह यादव करीब एक महीना पहले भी मेदांता में भर्ती हुए थे। उस वक्त उन्हें आंत में समस्या थी। हालांकि, इलाज के बाद उन्हें आराम मिल गया और उन्हें घर भेज दिया गया था। वे अक्सर स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करते रहते हैं।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

'छद्म युद्ध' की चुनौतियां 'छद्म युद्ध' की चुनौतियां
आर्थिक दृष्टि से अधिक शक्तिशाली भारत अपने दुश्मनों पर और ज्यादा शक्ति के साथ प्रहार कर सकेगा
दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया
कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलूरु दक्षिण करने का फैसला किया
मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर ने कारगिल युद्ध विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाई
एमयूडीए मामला: प्रह्लाद जोशी ने सिद्दरामैया पर आरोप लगाया, सीबीआई जांच की मांग की
भोजनालयों पर नाम प्रदर्शित करने संबंधी निर्देश पर योगी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में क्या दलील दी?
'विपक्षी दल के रूप में काम नहीं कर रही भाजपा, कुछ भी गलत या घोटाला नहीं हुआ'