दिल्ली अग्निकांड: दमकलकर्मी ने इमारत में फंसे 11 लोगों को बचाया

दिल्ली अग्निकांड: दमकलकर्मी ने इमारत में फंसे 11 लोगों को बचाया

अस्पताल में भर्ती दमकलकर्मी राजेश शुक्ला

नई दिल्ली/भाषा। दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में रविवार को जलती इमारत में सबसे पहले घुसने वाले दमकलकर्मियों में से एक राजेश शुक्ला ने 11 लोगों की जान बचाई।

Dakshin Bharat at Google News
दिल्ली अग्निशमन सेवा के कर्मी शुक्ला को इस बचाव अभियान के दौरान पैर में चोट आई और उनका भी एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दिल्ली के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन ने अस्पताल में शुक्ला से मुलाकात की।

जैन ने ट्वीट किया, दमकलकर्मी राजेश शुक्ला असली हीरो हैं। वे आग वाली जगह घुसने वाले पहले दमकलकर्मियों में शामिल थे और 11 लोगों की जान बचाई। हड्डी में चोट के बावजूद उन्होंने अंत तक अपना काम किया। इस हीरो की बहादुरी को सलाम।

उत्तरी दिल्ली के अनाज मंडी इलाके के एक कारखाने में रविवार सुबह लगी आग में 43 मजदूरों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय