भाजपा का नया मुख्यालय दुनिया में किसी भी पार्टी कार्यालय से बड़ा : शाह

भाजपा का नया मुख्यालय दुनिया में किसी भी पार्टी कार्यालय से बड़ा : शाह

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि १.७० लाख वर्ग फुट क्षेत्र के साथ भाजपा का नया मुख्यालय दुनिया में किसी भी राजनीतिक दल के कार्यालय से ब़डा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के पूर्व प्रमुखों, केंद्रीय मंत्रियों और पदाधिकारियों की मौजूदगी में पार्टी के नए मुख्यालय का उद्घाटन किया। शाह ने कहा कि भाजपा का एक साल में देश के तकरीबन हर जिले में अपना कार्यालय होगा क्योंकि वर्ष २०१५ में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देश में ६९४ जिलों में ६३५ में अपना एक कार्यालय बनाने का फैसला किया गया था।मोदी ने १८ महीने में इमारत के निर्माण लिए शाह और उनकी टीम की सराहना की। भाजपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा का नया मुख्यालय नवीन संचार तकनीक और विस्तृत सोशल मीडिया कार्यालय से लैस है। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री यहां राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर सकते हैं। भाजपा प्रमुख ने कहा कि उन्होंने अध्ययन किया था और उन्हें पता चला कि १.७० लाख वर्गफुट से ज्यादा क्षेत्र में भाजपा का कार्यालय दुनिया में किसी भी पार्टी के कार्यालय से ब़डा है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News