बीस हजार किलोमीटर रेल लाइन का विद्युतीकरण होगा : प्रभु

बीस हजार किलोमीटर रेल लाइन का विद्युतीकरण होगा : प्रभु

चूरू। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को यहां कहा कि २० हजार किलोमीटर रेल लाइन का दोहरी करण करने के साथ मीटर गेज लाइन को ब़डी लाइन में बदलकर विद्युतीकरण किया जायेगा। चूरू जिले के सरदार शहर में रतनग़ढ के लिए रेल गा़डी को हरी झ़डी दिखाकर शुभारंभ करने के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मीटर गेज को ब़डी लाइन में बदलने तथा विद्युतीकरण करने से राजस्थान को भी काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष २०१० से २०१३-१४ तक राजस्थान के लिए रेल बजट में ६८२ करो़ड रुपये का प्रावधान था जिसे अगले दो साल में १८३ प्रतिशत तक ब़ढा दिया गया और २०१७-१८ में यह राशि ३४०० करो़ड तक ब़ढा दी गयी।उन्होंने कहा कि राज्य में ३६ हजार करो़ड रुपये की २४ परियोजनाएं चल रही है जिनके पूरे होने पर विकास को गति मिलेगी। जयपुर, जोधपुर सहित कई स्थानों पर रेलवे स्टेशन पर सौर ऊर्जा परियोजना संचालित करने की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे रेलवे को काफी फायदा मिला है। उन्होंने कहा कि रेलवे यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रख रहा है। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री सी आर चौधरी , राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौ़ड सहित कई मंत्रियों ने रेल विकास की योजनाओं में गति के लिए रेल मंत्री का आभार जताया।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download