असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 86 साल की उम्र में निधन

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 86 साल की उम्र में निधन

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 86 साल की उम्र में निधन

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई

गुवाहाटी/दक्षिण भारत। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का सोमवार शाम को निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे। असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। गोगोई यहां गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

Dakshin Bharat at Google News
अस्पताल अधीक्षक अभिजीत शर्मा ने बताया कि गोगोई को वेंटिलेटर पर रखा गया था। वे नौ डॉक्टरों की देखरेख में थे। गोगोई के निधन का समाचार मिलने पर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अपना डिब्रूगढ़ दौरा बीच में ही छोड़ दिया और अस्पताल पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोगोई के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘तरुण गोगोईजी एक लोकप्रिय नेता और एक वयोवृद्ध प्रशासक थे, जिन्हें असम के साथ-साथ केंद्र में भी राजनीतिक अनुभव था। उनके निधन से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। शांति।’

बता दें कि गोगोई असम के तीन बार (2001 से 2016 के बीच) मुख्यमंत्री रहे थे। उन्हें इसी माह की दो तारीख को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ और सोमवार को उनका निधन हो गया।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download