संसद में नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध करेगी कांग्रेस: राहुल
On
संसद में नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध करेगी कांग्रेस: राहुल
कोझिकोड (केरल)/भाषा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आने वाले गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता देने से संबंधित विवादित नागरिकता (संशोधन) विधेयक का विरोध करेगी।
राहुल का यह बयान ऐसे समय में आया है जब यह विधेयक संसद में पेश होने के लिए तैयार है। इस विधेयक का पूर्वोत्तर राज्यों में भी पुरजोर विरोध हो रहा है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल बुधवार को विधेयक के मसौदे को मंजूरी भी दे चुका है।गांधी ने पत्रकारों से कहा, कांग्रेस पार्टी इस देश में किसी के साथ किसी भी तरह के भेदभाव के खिलाफ है। लिहाजा, जो भी किसी भारतीय के साथ भेदभाव करता है, हम उसके खिलाफ हैं। यही हमारा मानना है। हमारा मानना है कि भारत सभी समुदायों, धर्मों और संस्कृतियों के लिए है।
कई विपक्षी दल नागरिकता (संशोधन) विधेयक का विरोध कर रहे हैं। उनका मानना है कि यह विधेयक सांप्रदायिक और विभाजनकारी है। कांग्रेस ने प्रस्तावित विधेयक को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने की बात कही है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
28 Jul 2026 13:22:50
Photo: narendramodi FB Page


