सोनिया गांधी ने हरियाणा की महिला किसानों से राहुल के बारे में कहा- उसके लिए लड़की ढूंढ़िए!

राहुल गांधी ने हाल में हरियाणा की अपनी यात्रा के दौरान महिला किसानों को भोज देने का वादा किया था

सोनिया गांधी ने हरियाणा की महिला किसानों से राहुल के बारे में कहा- उसके लिए लड़की ढूंढ़िए!

भोजन पर आमंत्रित महिलाओं ने सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान राहुल के विवाह की चर्चा की

नई दिल्ली/भाषा। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से हरियाणा की महिला किसानों ने बातचीत में कहा कि ‘राहुल की शादी करिए’। इस पर सोनिया ने पलटकर उनसे कहा कि ‘आप उसके लिए लड़की ढूंढ़िए। विवाह की इस चर्चा के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘ऐसा होगा।’

Dakshin Bharat at Google News
राहुल गांधी ने हाल में हरियाणा की अपनी यात्रा के दौरान महिला किसानों को भोज देने का वादा किया था और इसी वादे को पूरा करते हुए सोनिया गांधी ने हरियाणा के सोनीपत जिले की कुछ महिलाओं को अपने आवास पर दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया था।

भोजन पर आमंत्रित महिलाओं ने सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान राहुल के विवाह की चर्चा की। सोनिया के 10 जनपथ आवास पर पहुंची एक महिला ने उनसे कहा, ‘राहुल की शादी करिए’। इस पर सोनिया ने कहा ‘आप उसके लिए लड़की ढूंढ़िए’।

राहुल वहां खड़े इस बातचीत को सुन रहे थे और उन्होंने कहा, ‘ऐसा होगा...।’

इस दौरान एक महिला ने राहुल गांधी को अपने हाथ से खाना भी खिलाया।

हल्के-फुल्के माहौल में चर्चा के बीच कांग्रेस महासचिव और राहुल की बहन प्रियंका वाड्रा ने महिलाओं से कहा, ‘राहुल मुझसे ज्यादा शरारती था, लेकिन ज्यादा डांट मुझे पड़ती थी।’

राहुल गांधी आठ जुलाई को अचानक सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे थे। उन्होंने लोगों से बातचीत की और खेतों में काम कर रहे किसानों के साथ वक्त बिताया था।

इस दौरान राहुल गांधी ने उन्हें ‘दिल्ली दर्शन’ के लिए बुलाने का वादा किया था। इन लोगों ने कांग्रेस नेता से कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी के इतने करीब रहने के बावजूद वे दिल्ली कभी नहीं गए हैं।

लोगों से इसी मुलाकात के क्रम में राहुल गांधी ने किसान महिलाओं की बातचीत अपनी बहन प्रियंका से कराई थी। इन महिलाओं ने प्रियंका वाड्रा से उन्हें खाने पर आमंत्रित करने की इच्छा जताई थी।

राहुल गांधी ने महिलाओं से मुलाकात के बाद ट्विटर पर एक वीडियो साझा करके कहा, ‘कुछ बेहद खास मेहमानों से मां, प्रियंका और मेरी मुलाकात का यादगार दिन। सोनीपत की किसान बहनों का दिल्ली दर्शन, उनके साथ घर पर भोजन और ढेर सारी बातचीत। देसी घी, मीठी लस्सी, घर के बने अचार और ढेर सारा प्यार-अमूल्य उपहार मिले।’

कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘राहुल गांधी ने सोनीपत की किसान बहनों को दिल्ली बुलाने का वादा किया था। किसान बहनें दिल्ली आईं और इस तरह से वादा पूरा हुआ।’

वीडियो में गांधी परिवार को महिलाओं के साथ बातचीत करते और उन्हें भोजन की पेशकश करते देखा गया। इसमें राहुल गांधी महिलाओं से यह पूछते नजर आए कि उन्हें भोजन पसंद आया या नहीं और सबने मिठाई खाई या नहीं। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट भी दी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

कावेरी मुद्दे पर कर्नाटक और किसानों के हितों से समझौते का सवाल ही नहीं उठता है: डीके शिवकुमार कावेरी मुद्दे पर कर्नाटक और किसानों के हितों से समझौते का सवाल ही नहीं उठता है: डीके शिवकुमार
Photo: @DKShivakumar X account
ड्रग्स के खिलाफ अभियान में सरकार मजबूती से युवाओं के साथ खड़ी है: प्रधानमंत्री
कावेरी मुद्दा: सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे डीके शिवकुमार
चेन्नई: जीएसटी अधिकारियों के साथ तनातनी के बाद व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे
पहले जब हवाईअड्डे बनते थे तो उनके नाम एक ही परिवार के नाम पर चढ़ जाते थे: प्रधानमंत्री
आंध्र प्रदेश: प्रधानमंत्री ने 5,000 करोड़ रुपए के भोगापुरम हवाईअड्डे का उद्घाटन किया
जंतर-मंतर पर अपनी माता के लिए गलत शब्दों के इस्तेमाल से व्यथित हुए प्रधानमंत्री