साध्वी सैल को पहनाया गया 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026' का ताज

केआईआईटी में हुआ भव्य आयोजन

साध्वी सैल को पहनाया गया 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026' का ताज

साध्वी सैल 'मिस वर्ल्ड' प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

भुवनेश्वर/दक्षिण भारत। केआईआईटी भुवनेश्वर में 61वें 'फेमिना मिस इंडिया' का भव्य आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम सौंदर्य और विरासत का शानदार उत्सव साबित हुआ, जिसने एक ऐसी रात को साकार किया जो भव्यता, आत्मविश्वास और अविस्मरणीय पलों से सजी थी।

Dakshin Bharat at Google News
साध्वी सैल को 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026' का ताज पहनाया गया। वे आगे चलकर 'मिस वर्ल्ड' प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। राजनंदिनी पवार को फर्स्ट रनरअप और श्री अद्वैता को सेकंड रनरअप घोषित किया गया।

इसी तरह फेमिना मिस इंडिया नॉर्थ की ज़ोनल विजेता यशिका शर्मा, नॉर्थ ईस्ट की पासांग डिकीला शेरपा, ईस्ट की अनुष्का सोने, साउथ की इंदु फाल्गुनी और वेस्ट की ज़ोनल विजेता राजनंदिनी पवार हैं।

सौंदर्य प्रतियोगिता का यह संस्करण पिछले साल नवंबर में एक राष्ट्रव्यापी टैलेंट हंट के साथ शुरू हुआ था। प्रतियोगिता के इस संस्करण ने केआईआईटी भुवनेश्वर के साथ अपनी साझेदारी से एक निर्णायक मोड़ लिया। यह ऐसा संस्थान है जिसने प्रो. डॉ. अच्युत सामंत के नेतृत्व में भारत के सबसे सम्मानित वैश्विक संस्थानों में से एक के रूप में पहचान हासिल की है।

केआईआईटी विश्वविद्यालय में अपने प्रवास के दौरान फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 निकिता पोरवाल ने शीर्ष 30 स्टेट विजेताओं के साथ मिलकर कैंपस टूर के साथ अपनी यात्रा की शुरुआत की और विशाल परिसर का भ्रमण किया। विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने पूरे कैंपस में मानव चेन बनाईं, नारे लगाए और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। इसके बाद लगभग 40,000 बच्चे ऊर्जा और उत्साह के साथ उनका स्वागत करने के लिए इकट्ठे हुए।

स्टेट विजेता अगले कुछ दिनों तक केआईआईटी में अपनी यात्रा जारी रखते हुए विभिन्न गतिविधियों में शामिल हुईं, विद्यार्थियों के साथ बातचीत की और ओडिशा की जीवंत संस्कृति में पूरी तरह से रम गईं। उन्होंने एक विशेष उत्सवपूर्ण भोजन के साथ 'ओड़िया नव वर्ष' भी मनाया। इस दौरान ओड़िया व्यंजनों का आनंद लिया। इस अनुभव को और भी खास बनाते हुए, स्टेट विजेताओं ने ग्रैंड फिनाले से पहले जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क सूर्य मंदिर के दर्शन कर क्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को करीब से जाना।

स्टेट विजेताओं का मूल्यांकन एक विशिष्ट पैनल द्वारा किया गया, जिसमें फेमिना मिस इंडिया एशिया पैसिफिक 1970 की विजेता ज़ीनत अमान, फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, ओलंपियन दुती चंद, फेमिना मिस इंडिया 2002 एवं अभिनेत्री नेहा धूपिया, अभिनेता डॉ. टेरेंस लुईस, अभिनेत्री सिमरन, मिस यूनिवर्स 2001 की रनरअप एवं अभिनेत्री सेलिना जेटली, संगीतकार अमाल मलिक और मिस दिवा 2019 वर्तिका सिंह शामिल थे।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

तृणकां ने बंगाल की माटी बांग्लादेशी घुसपैठियों को दे दी: नितिन नवीन तृणकां ने बंगाल की माटी बांग्लादेशी घुसपैठियों को दे दी: नितिन नवीन
पूर्व मेदिनीपुर/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में जनसभा को...
अभी अमेरिका से बातचीत के अगले दौर में शामिल होने की कोई योजना नहीं है: ईरान
ईरान द्वारा मार गिराए जाने के बाद एफ-35 लड़ाकू विमान से जुड़ा मिथक टूटा?
मिसाइल और ड्रोन के ज़ख़ीरे को तेजी से भर रहा ईरान!
जब तक अमेरिका की नौसैनिक नाकाबंदी रहेगी, तब तक कोई बातचीत नहीं होगी: ईरान
साध्वी सैल को पहनाया गया 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026' का ताज
ऑनलाइन दुनिया के गिद्ध