अमेरिका ने रूसी तेल की खरीद के लिए प्रतिबंधों में छूट बढ़ाई

क्या तेल की कीमतों में आएगी कमी?

अमेरिका ने रूसी तेल की खरीद के लिए प्रतिबंधों में छूट बढ़ाई

Photo: PixaBay

वॉशिंगटन/दक्षिण भारत। अमेरिका ने प्रतिबंधों से दी गई छूट को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है, ताकि देश रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीद सकें। यह कदम उस फैसले के कुछ ही दिनों बाद उठाया गया है, जिसमें अमेरिका ने इस विशेष उपाय को आगे न बढ़ाने की बात कही थी।

Dakshin Bharat at Google News
अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने शुक्रवार देर रात एक आदेश जारी कर रूसी तेल पर लगे प्रतिबंधों से दी गई छूट को 17 अप्रैल या उससे पहले समुद्र में मौजूद तेल के लिए 16 मई तक बढ़ा दिया।

इससे पहले, अमेरिका ने भारत को 5 मार्च से शुरू होने वाले एक महीने के लिए रूसी तेल खरीदने पर प्रतिबंधों से छूट दी थी। कुछ दिनों बाद, इसी तरह की छूट कई अन्य देशों को भी दी गई थी, जो 11 अप्रैल को समाप्त हो गई।

शुक्रवार को अमेरिका द्वारा जारी किया गया सामान्य लाइसेंस ईरान, उत्तर कोरिया, क्यूबा या यूक्रेन के कुछ हिस्सों में स्थित किसी भी व्यक्ति, संस्था या संयुक्त उद्यम से जुड़े किसी भी लेन-देन को अधिकृत नहीं करता है।

बुधवार को ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा कि वॉशिंगटन रूसी तेल के लिए मिली छूट और ईरानी तेल के लिए मिली एक अन्य छूट को आगे नहीं बढ़ाएगा।

प्रतिबंधों में दी गई पिछली छूट ने, ईरान के साथ अमेरिका के युद्ध के चलते कीमतों में आई भारी उछाल की पृष्ठभूमि में, जहाजों पर पहले से ही लादे जा चुके 140 मिलियन बैरल रूसी तेल को वैश्विक बाजारों के लिए उपलब्ध करा दिया था।

ट्रेजरी विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया, '17 अप्रैल से प्रभावी, जनरल लाइसेंस संख्या 134ए, जो 19 मार्च का था और 11 अप्रैल को समाप्त हो गया था, को पूरी तरह से इस जनरल लाइसेंस संख्या 134बी द्वारा प्रतिस्थापित और अधिक्रमित किया जाता है।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download