कांग्रेस असम चुनाव में हार की हैट्रिक बनाएगी: जेपी नड्डा

नड्डा ने असम के कामरूप मेट्रोपॉलिटन में जनसभा को संबोधित किया

कांग्रेस असम चुनाव में हार की हैट्रिक बनाएगी: जेपी नड्डा

Photo: @BJP4India X account

कामरूप मेट्रोपॉलिटन/दक्षिण भारत। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने रविवार को असम के कामरूप मेट्रोपॉलिटन में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जहां तक असम के चुनाव का सवाल है, तो हम जानते हैं कि पिछले 10 सालों में असम ने प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से, डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में विकास में एक बहुत लंबी छलांग लगाई है।

Dakshin Bharat at Google News
जेपी नड्डा ने कहा कि वो असम जो पिछड़ा हुआ था, कटा-फटा था, दूर-दराज के इलाकों में जाना मुश्किल होता था, आज उस असम को विकास की नई ऊंचाइयों को देखने का सौभाग्य मिल रहा है। दस साल में मोदी के नेतृत्व में असम को जो कुछ भी मिला, असम के नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने उसको धरती पर उतारकर विकास की एक नई गाथा लिखी है।

जेपी नड्डा ने कहा कि यह जो हम तीसरा चुनाव सरकार बनाने के लिए लड़ रहे हैं, सरकार बनने के बाद मोदी के आशीर्वाद से और हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में अब असम विकास के साथ-साथ विकसित राज्य के रूप में आगे बढ़ेगा। यह चुनाव असम को विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने का चुनाव है।

जेपी नड्डा ने कहा कि यह चुनाव असम को भाजपा के उन राज्यों की श्रेणी में खड़ा करने वाला है, जहां हमने हैट्रिक बनाई है। अब असम में भी हैट्रिक की बारी है। आपके आशीर्वाद से कांग्रेस भी इस चुनाव में हार की हैट्रिक बनाएगी।

जेपी नड्डा ने कहा कि 10 साल पहले यहां बम-बंदूक की सरकार, भ्रष्टाचार की सरकार, आतंकवादियों से घिरी हुई सरकार, एंटी-नेशनल फोर्सेज के साथ समझौता करने वाली सरकार थी। आए दिन हमें दंगों और कर्फ्यू लगाने की खबर मिलती थी, लेकिन असम की स्थिति बदली है और आज यह स्थायहत्व और शांति के लिए आगे बढ़ रहा है। हमने स्थायी समाधान ढूंढ़ा है। जिन लोगों ने बंदूकें उठाई थीं, उनसे बंदूकें छुड़वाई हैं और उन्हें मुख्यधारा में शामिल किया है।

जेपी नड्डा ने कहा कि यह सरकार काम करने वाली सरकार है। यहां वो जो गोगोई के नेतृत्व वाली सरकार थी, वो आपस में झगड़ा लगाने वाली सरकार थी। उनका बेटा अभी भी बाज नहीं आ रहा है। अभी भी समाज को 'बांटो, खंडित करो और विकास का कोई भी काम मत करो' में लगा है।

जेपी नड्डा ने कहा कि असम की आर्थिक स्थिति जो कभी सवा 2 लाख करोड़ थी, वह आज 6 लाख करोड़ पर पहुंच गई है। यहां पहले केवल 6 मेडिकल कॉलेज थे, आज 15 मेडिकल कॉलेज हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत यहां 21 लाख किसानों को 6 हजार रुपए सालाना मिल रहे हैं।

जेपी नड्डा ने कहा कि अगर आप एक बार फिर हमारी सरकार बनाएंगे, तो यह राशि बढ़कर 11 हजार रुपए हो जाएगी। कांग्रेस एक टूटी हुई, थकी हुई पार्टी है, खोखली हो चुकी पार्टी है। उसका काम है समाज को बांटना, खंडित करना और लोगों में गलत भावनाएं पैदा करना।

जेपी नड्डा ने कहा कि आज मोदी इतने बड़े संकट के समय में भी आपके घर में एलपीजी पहुंचाने के लिए तत्पर हैं। किसी चीज की कीमत न बढ़े, आम आदमी को लाभ मिल सके, उसके लिए पूरी कोशिश की जा रही है, लेकिन कांग्रेस ऐसे समय में भी राजनीति कर रही है। वह जनता को बरगलाने का काम कर रही है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download