आंध्र प्रदेश: पटाखा इकाई में हुआ धमाका, 18 लोगों की मौत

6 लोग गंभीर रूप से हुए घायल

आंध्र प्रदेश: पटाखा इकाई में हुआ धमाका, 18 लोगों की मौत

Photo: PixaBay

वेटलापालेम/दक्षिण भारत। आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वंगालापुडी अनिता ने कहा कि शनिवार को काकीनाडा जिला में पटाखा इकाई में हुए धमाके में 18 लोगों की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Dakshin Bharat at Google News
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि समरलकोटा मंडल के वेटलापालेम गांव में हुए धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि शव पास के धान के खेतों में जा गिरे। वंगालापुडी अनिता ने बताया, 'अब तक हमें जानकारी है कि 18 लोगों की मौत हुई है और छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मैं घटनास्थल के लिए जा रही हूं।'

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच जारी है। काकीनाडा सरकारी सामान्य अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में 90 से 100 प्रतिशत तक झुलसे हुए सात मरीजों को भर्ती किया गया है। उनका उपचार चल रहा है।

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सूर्या फायरवर्क्स में बड़ी संख्या में पटाखा निर्माण श्रमिकों की जान जाने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। एन चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'काकीनाडा जिले के वेटलापालेम गांव में पटाखा निर्माण इकाई में हुए धमाके ने मुझे बहुत दु:खी किया है। इस दुर्घटना में कई लोगों की जान जाना बहुत ही दुःखद है।'

घनी हरियाली वाले धान के खेतों के बीच भयानक दृश्य सामने आया, जहां स्थानीय लोग शवों को 'बरकुलु' में ले जाते हुए दिखाई दिए, जो उर्वरक के थैलों से बने होते हैं। घटना स्थल से आग और धुआं उठता रहा। घायल लोगों को बचाने के लिए एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची।

एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि उन्होंने इस दुर्घटना के संबंध में अधिकारियों से बात की और पीड़ितों को तत्काल सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 'हम बचाव कार्यों पर निगरानी रख रहे हैं और प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आएंगे।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download