नासिक: कार कुएं में गिरने से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

दुर्घटना डिंडोरी शहर के शिवाजी नगर इलाके में हुई

नासिक: कार कुएं में गिरने से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

Photo: PixaBay

नासिक/दक्षिण भारत। पुलिस ने शनिवार को बताया कि महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में एक कार के कुएं में गिर जाने से एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें छह बच्चे भी शामिल थे।

Dakshin Bharat at Google News
एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे डिंडोरी शहर के शिवाजी नगर इलाके में हुई।

उन्होंने बताया कि पीड़ित इलाके के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार कार्यक्रम स्थल के पास एक कुएं में गिर गई।

स्थानीय पुलिस और आपातकालीन सेवाओं के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और आधी रात के आस-पास दो क्रेनों तथा तैराकों की मदद से कार और उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित डिंडोरी तालुका के इंदौर गांव के दरगुडे परिवार के सदस्य थे।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सुनील दत्तु दरगुडे (32), उनकी पत्नी रेशमा, आशा अनिल दरगुडे (32) और परिवार के छह बच्चों के रूप में हुई है, जिनमें सात से 14 वर्ष की आयु वर्ग की पांच लड़कियाँ और 11 वर्षीय एक लड़का शामिल है।

अधिकारी ने बताया कि उनके शवों को डिंडोरी के सरकारी अस्पताल लाया गया है। साथ ही, यह भी कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

 

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download