प्रयागराज में भारतीय वायुसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त

पायलट सुरक्षित रूप से इजेक्ट होने में सफल रहे

प्रयागराज में भारतीय वायुसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त

Photo: IndianAirForce FB Page

प्रयागराज/दक्षिण भारत। भारतीय वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान बुधवार को यहां जॉर्ज टाउन इलाके के केपी कॉलेज मैदान के पास तालाब में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

Dakshin Bharat at Google News
डीसीपी मनीष शांडिल्य ने बताया कि पायलट सुरक्षित रूप से इजेक्ट होने में सफल रहे और कोई नागरिक हानि या संपत्ति को नुकसान की रिपोर्ट नहीं मिली है।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण विमान का इंजन अचानक तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र को घेर लिया गया है और घटना की जांच जारी है।

घटना स्थल के वीडियो में विमान का मलबा ज़मीन पर बिखरा हुआ दिख रहा है। उसके कुछ हिस्सों में आग लगी हुई है। वहीं, एक वीडियो में पायलट सुरक्षित रूप से इजेक्ट करते नजर आ रहे हैं।

प्रत्यक्ष​दर्शियों ने बताया ​कि विमान पानी में गिरने से पहले नियंत्रण से बाहर हो गया था। घटना स्थल पर घना काला धुआं छा गया था। वहीं, स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए। उन्होंने प्रशासन को सूचित किया। एनडीआरएफ और दमकल के अधिकारी भी पहुंच गए हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

धर्मांतरण, घुसपैठ और कम जन्म दर जनसंख्या असंतुलन के कारण हैं: मोहन भागवत धर्मांतरण, घुसपैठ और कम जन्म दर जनसंख्या असंतुलन के कारण हैं: मोहन भागवत
Photo: RSSOrg FB Page
आज भारत मज़बूती और आत्मविश्वास की स्थिति से व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है: पीयूष गोयल
कांग्रेस ने वर्षों शासन किया, लेकिन किसानों को वैश्विक बाजार से नहीं जोड़ा: शिवराज सिंह चौहान
आतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट है- कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं: प्रधानमंत्री
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: भाजपा बोली- किसानों के हितों का दृढ़तापूर्वक संरक्षण किया गया
मैं कब मुख्यमंत्री बनूंगा, यह समय बताएगा: डीके शिवकुमार
भाजपा ने मुंबई महापौर पद के लिए ऋतु तावड़े को नामित किया