ट्रंप ने फिर छोड़ा शिगूफा- 'मैंने भारत-पाकिस्तान का सैन्य संघर्ष रुकवाया था'

भारत ने तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप को लगातार खारिज किया है

ट्रंप ने फिर छोड़ा शिगूफा- 'मैंने भारत-पाकिस्तान का सैन्य संघर्ष रुकवाया था'

Photo: WhiteHouse FB Page

न्यूयॉर्क/वॉशिंगटन/दक्षिण भारत। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई रुकवाई और लाखों लोगों की जान बचाई। उन्होंने इसे एक सम्मान बताया।

Dakshin Bharat at Google News
फ्लोरिडा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने एक साल से भी कम समय में कई शांति समझौते कराए हैं और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने भारत-पाक संघर्ष को रोककर कम से कम एक करोड़ लोगों की जान बचाने का श्रेय उन्हें दिया है।

उन्होंने कहा, 'एक साल से भी कम समय में हमने आठ शांति समझौते कराए और ग़ाज़ा में युद्ध समाप्त कराया। मध्य पूर्व में शांति है। किसी ने नहीं सोचा था कि यह संभव हो पाएगा।'

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि वॉशिंगटन ने परमाणु हथियारों से लैस दोनों पड़ोसी देशों — भारत और पाकिस्तान — के बीच तनाव कम करने में मदद की।
 
उन्होंने कहा, 'हमने भारत और पाकिस्तान — दो परमाणु देशों — को लड़ने से रोक दिया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा, ‘डोनाल्ड ट्रंप ने कम से कम एक करोड़ लोगों की जान बचाई।’ यह अद्भुत था और यह मेरे लिए सम्मान की बात है।'

ट्रंप ने बार-बार यह दावा किया है कि उन्होंने पिछले साल भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को रोकने में भूमिका निभाई थी।

उन्होंने यह दावा पिछले साल 10 मई के बाद से लगभग 80 बार किया है, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि वॉशिंगटन की कथित मध्यस्थता में हुई लंबी रात की बातचीत के बाद दोनों देश पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमत हो गए थे।

भारत ने पाकिस्तान के साथ अपने मामलों में किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप को लगातार खारिज किया है।

ट्रंप ने कई मौकों पर यह भी कहा है कि पिछले साल व्हाइट हाउस का दौरा करने वाले शहबाज शरीफ ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रोककर लाखों लोगों की जान बचाने का श्रेय उन्हें दिया था।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

धर्मांतरण, घुसपैठ और कम जन्म दर जनसंख्या असंतुलन के कारण हैं: मोहन भागवत धर्मांतरण, घुसपैठ और कम जन्म दर जनसंख्या असंतुलन के कारण हैं: मोहन भागवत
Photo: RSSOrg FB Page
आज भारत मज़बूती और आत्मविश्वास की स्थिति से व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है: पीयूष गोयल
कांग्रेस ने वर्षों शासन किया, लेकिन किसानों को वैश्विक बाजार से नहीं जोड़ा: शिवराज सिंह चौहान
आतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट है- कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं: प्रधानमंत्री
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: भाजपा बोली- किसानों के हितों का दृढ़तापूर्वक संरक्षण किया गया
मैं कब मुख्यमंत्री बनूंगा, यह समय बताएगा: डीके शिवकुमार
भाजपा ने मुंबई महापौर पद के लिए ऋतु तावड़े को नामित किया