स्कूली बच्चों ने बनासवाड़ी सैन्य छावनी में सैनिकों के साथ रक्षाबंधन मनाया

राष्ट्र की सुरक्षा में सैनिकों के त्याग और बलिदान के लिए आभार जताया

स्कूली बच्चों ने बनासवाड़ी सैन्य छावनी में सैनिकों के साथ रक्षाबंधन मनाया

छात्राओं ने सैनिकों को राखियां बांधीं

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल और कैराली निकेतन स्कूल के विद्यार्थियों ने बाइसन डिवीजन के तत्वावधान में बुधवार को बनासवाड़ी सैन्य छावनी में रक्षाबंधन मनाया।

Dakshin Bharat at Google News
विद्यार्थियों का स्वागत गैरिसन कमांडर कर्नल यश अग्रवाल ने किया। फिर, सैनिकों की दिनचर्या से परिचित कराने तथा राष्ट्र के रक्षकों के साथ रक्षाबंधन मनाने के लिए कार्यक्रम शुरू किया गया।

इसके बाद छात्राओं ने सैनिकों को राखियां बांधीं। उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा में सैनिकों के त्याग और बलिदान के लिए आभार जताया। 

सैनिकों ने छात्राओं को आशीर्वाद दिया। साथ ही, सैन्य सेवा की प्रेरणादायक कहानियां साझा कीं, जिससे देशभक्ति की भावना को बढ़ावा मिला।

विद्यार्थियों को समृद्ध इतिहास, युद्ध सम्मान और रेजिमेंटल परंपराओं के अलावा सैनिकों के जीवन के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समापन समूह फोटोग्राफ और जलपान के साथ हुआ।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे' ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे'
Photo: @BJP4India X account
लोकसभा: शिवराज सिंह चौहान ने 'वीबी-जी राम जी' विधेयक पेश करने का प्रस्ताव रखा
प. बंगाल: चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची, हटाए गए मतदाताओं की सूची प्रकाशित की
जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने 7 जिलों में छापे मारे
नाइटक्लब मामला: थाई अधिकारियों ने गौरव और सौरभ लूथरा को भारत निर्वासित किया
कैसे सुधरेगी दिल्ली की हवा?
नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला