गुंडागर्दी और 'कट मनी संस्कृति' तृणमूल कांग्रेस का पर्याय बन गई हैं: नड्डा

जेपी नड्डा ने राजारहाट न्यूटाउन में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोगों के साथ संवाद किया

गुंडागर्दी और 'कट मनी संस्कृति' तृणमूल कांग्रेस का पर्याय बन गई हैं: नड्डा

Photo: BJP X account

कोलकाता/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को यहां राजारहाट न्यूटाउन में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोगों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बंगाली भाषा को शास्त्रीय भाषा बनाने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। आपको जानकर खुशी होगी कि बंगाली भाषा देश में दूसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली और विश्व में सातवें नंबर पर सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है।

Dakshin Bharat at Google News
नड्डा ने कहा कि दुर्गा पूजा को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत बनाने की यूनेस्को से मान्यता दिलाने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। उसी तरीके से शांति निकेतन को विश्व धरोहर स्थल की मान्यता मिलने का काम भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुआ है।

नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 29 सीटें हासिल कीं और पिछली बार की तुलना में अधिक वोट शेयर प्राप्त किया। इससे पता चलता है कि लोगों का भाजपा में विश्वास मजबूत हुआ है और जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रवादी ताकतें फल-फूल रही हैं।

नड्डा ने कहा कि तृणमूल संस्कृति 'धमकी संस्कृति' बन गई है। गुंडागर्दी और 'कट मनी संस्कृति' तृणमूल कांग्रेस का पर्याय बन गई हैं। जनता हकीकत जानती है और मुझे पूरा विश्वास है कि वह तृणमूल को कड़ा सबक सिखाएगी।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download