अशोक गहलोत के बेटे वैभव को अब तक इतने वोट मिले!
जालौर लोकसभा सीट से 12 उम्मीदवार मैदान में हैं
By News Desk
On
Photo: VaibhavGehlot80 FB page
जालौर/दक्षिण भारत। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत लोकसभा चुनाव परिणाम के रुझानों में पिछड़ रहे हैं। जालौर सीट से भारतीय जनता पार्टी के लुम्बाराम को अब तक 292800 वोट मिल चुके हैं।
वहीं, वैभव गहलोत को 215219 वोट मिल चुके हैं। इस तरह वैभव 77581 वोटों के अंतर से पिछड़ रहे हैं। बता दें कि वैभव ने साल 2019 का लोकसभा चुनाव जोधपुर सीट से लड़ा था, लेकिन हार गए थे।इस बार उन्हें जालौर से टिकट दिया गया और अशोक गहलोत समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका प्रचार किया।
हालांकि अब तक जो रुझान आए हैं, वे कांग्रेस के लिए उत्साहजनक नहीं हैं। दूसरी ओर भाजपा के खेमे में हर्ष की लहर है।
जालौर लोकसभा सीट से 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां अब तक नोटा को 6695 वोट मिल चुके हैं।
About The Author
Related Posts
Latest News
20 Apr 2026 16:46:51
Photo: @BJP4India X account


