अन्ना को अपना गुरु मानने वाले आज लालू, राहुल और तेजस्वी के अनुयायी बन गएः भाजपा

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया

अन्ना को अपना गुरु मानने वाले आज लालू, राहुल और तेजस्वी के अनुयायी बन गएः भाजपा

'लोकतंत्र बचाना इनका बहाना है, इन्हें अपने-अपने भ्रष्टाचार तंत्र को बचाना है'

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला।

Dakshin Bharat at Google News
शहजाद ने कहा कि भारतीय राजनीति का नटवरलाल या मैं कहूं भारतीय राजनीति में सियासी धर्मांतरण का जीता-जागता उदाहरण है ... वो अरविंद केजरीवाल हैं। इंडिया अगेंस्ट करप्शन आज जस्टिफिकेशन फॉर करप्शन बन चुका है। 

अन्ना हजारे को अपना गुरु मानने वाले आज लालू, राहुल और तेजस्वी के अनुयायी बन गए हैं। एक ऐसा व्यक्ति, जिसकी खुद की पार्टी यूनाइटेड नहीं है और उनके साथ एक और ऐसे व्यक्ति जो अपने राज्य में तीसरे नंबर पर आ चुके हैं, वो दोनों मिलकर कल राष्ट्रीय स्तर पर एकता की बात कर रहे थे।

शहजाद ने कहा कि इनके बीच अगर कुछ कॉमन है तो वो केवल यूनिटी फॉर करप्शन है। ‘पॉलिटिकल नटवरलाल जी’ आज उन्हीं लोगों के साथ खड़े हैं, जिन्हें वो कभी भ्रष्टाचारी बताते थे। गठबंधन बनाने की बात कर रहे हैं। लोकतंत्र बचाना इनका बहाना है। इन्हें अपने-अपने भ्रष्टाचार तंत्र को बचाना है। कल तक जिसको गाली दे रहे थे, आज वो सुहाना-सुहाना है। 

शहजाद ने कहा कि इनकी हकीकत ‘भ्रष्टाचार बचाओ आंदोलन’ की है। क्या आपने लालू यादव परिवार को ‘कट्टर ईमानदार’ की डिग्री थमा दी है? ऐसा व्यक्ति, जो कि रिवर्स रॉबिनहुड है, जो गरीबों से चुराकर अपनी जेबें भरते रहे हैं। उसके साथ पॉलिटिकल पिनोच्चियो खड़े हो रहे हैं और ये अपने आप को ‘कट्टर ईमानदार’ की डिग्री देते हैं। सियासी धर्मांतरण का ऐसा उदाहरण भारतीय राजनीति में कभी नहीं देखा गया। 

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

अमेज़न और आईआईटी रूड़की ने की साझेदारी, कृषि अवशेषों से विकसित होंगे पैकेजिंग समाधान अमेज़न और आईआईटी रूड़की ने की साझेदारी, कृषि अवशेषों से विकसित होंगे पैकेजिंग समाधान
फोटो: अमेज़न और आईआईटी रूड़की के फेसबुक पेजों से।
एसआईआर मामला: ममता बनर्जी ने लोकतंत्र बचाने के लिए उच्चतम न्यायालय से अपील की
जम्मू-कश्मीर: जैश के टॉप कमांडर समेत 2 पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर
ममता सरकार बदले की राजनीति के कारण प. बंगाल में केंद्र की योजनाएं लागू नहीं कर रही: भाजपा सांसद
भारत अब रूसी तेल नहीं खरीदेगा, अमेरिका में 500 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा: व्हाइट हाउस
जयशंकर और रुबियो ने व्यापार समझौते का स्वागत किया
प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्ति कब?