हासन सीट सहित जद (एस) के अन्य उम्मीदवारों की दूसरी सूची 7 अप्रैल को तय की जाएगीः कुमारस्वामी

कुमारस्वामी ने कहा, पंचरत्न यात्रा आज पेरियापटना के गांवों में लगभग 105 किलोमीटर की दूरी तय करेगी

हासन सीट सहित जद (एस) के अन्य उम्मीदवारों की दूसरी सूची 7 अप्रैल को तय की जाएगीः कुमारस्वामी

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दूसरी सूची में देरी मुख्य रूप से हासन सीट को लेकर उठे मुद्दों की वजह से हो रही थी

बेंगलूरु/भाषा। जनता दल (सेक्यूलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने बृहस्पतिवार को कहा कि 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची को 7 अप्रैल को अंतिम रूप दिया जाएगा, जिसमें हासन सीट भी शामिल है।

Dakshin Bharat at Google News
कुमारस्वामी ने हासन सीट के मुद्दे को हल करने के बारे में विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि इसे लेकर कोई समस्या नहीं है।

कुमारस्वामी ने कहा, पंचरत्न यात्रा आज पेरियापटना के गांवों में लगभग 105 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। मैं वहां करीब 90 गांवों का दौरा करूंगा। जब तक मैं वापस आऊंगा, तब तक देर हो चुकी होगी। मेरे कल वापस आने के बाद हम सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देंगे। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, हासन सीट सहित अन्य सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों की सूची तय करेंगे, कोई दिक्कत नहीं है। 

इससे पहले, कुमारस्वामी ने कहा था कि पार्टी बृहस्पतिवार तक दूसरी सूची जारी करेगी और उस सूची में हासन सीट के उम्मीदवार का नाम भी होगा।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दूसरी सूची में देरी मुख्य रूप से हासन सीट को लेकर उठे मुद्दों की वजह से हो रही थी।

सूत्रों ने कहा कि हासन सीट को लेकर पार्टी के संरक्षक एचडी देवेगौड़ा को अपने बेटों कुमारस्वामी और एचडी रेवन्ना के साथ बैठक करनी थी और अंतिम फैसला लेना था।

हासन सीट विवाद का विषय बन गई है, क्योंकि देवेगौड़ा की बहू भवानी रेवन्ना ने खुद को इस सीट से जनता दल (सेक्यूलर) का उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की है।

वहीं, उनके देवर कुमारस्वामी का लगातार कहना है कि हासन सीट से भवानी को उम्मीदवार नहीं बनाया जाएगा और इसके बजाए यह मौका एक ‘निष्ठावान पार्टी कार्यकर्ता’ को दिया जाएगा।

हासन जिला पंचायत की पूर्व सदस्य भवानी रेवन्ना कुमारस्वामी के बड़े भाई और पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना की पत्नी हैं। भवानी रेवन्ना के पति और उनके दो बेटे प्रज्वल और सूरज रेवन्ना उनकी उम्मीदवारी का समर्थन कर रहे हैं।

इस मुद्दे को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव होने की आशंका बढ़ गई है। पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा वृद्धावस्था के कारण होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की वजह से कुछ समय से सक्रिय राजनीति से दूर हैं। देवेगौड़ा ने हासन सीट को लेकर रविवार को अपने दोनों बेटों और भवानी के साथ चर्चा की थी। बहरहाल, ऐसा प्रतीत होता है कि इसे लेकर गतिरोध अब भी बना हुआ है।

कुमारस्वामी और रेवन्ना दोनों ने कहा है कि हासन सीट के मुद्दे पर देवेगौड़ा का फैसला ही अंतिम होगा।

जद (एस) ने दिसंबर में 93 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की थी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

अमेज़न और आईआईटी रूड़की ने की साझेदारी, कृषि अवशेषों से विकसित होंगे पैकेजिंग समाधान अमेज़न और आईआईटी रूड़की ने की साझेदारी, कृषि अवशेषों से विकसित होंगे पैकेजिंग समाधान
फोटो: अमेज़न और आईआईटी रूड़की के फेसबुक पेजों से।
एसआईआर मामला: ममता बनर्जी ने लोकतंत्र बचाने के लिए उच्चतम न्यायालय से अपील की
जम्मू-कश्मीर: जैश के टॉप कमांडर समेत 2 पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर
ममता सरकार बदले की राजनीति के कारण प. बंगाल में केंद्र की योजनाएं लागू नहीं कर रही: भाजपा सांसद
भारत अब रूसी तेल नहीं खरीदेगा, अमेरिका में 500 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा: व्हाइट हाउस
जयशंकर और रुबियो ने व्यापार समझौते का स्वागत किया
प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्ति कब?