राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर क्या बोले अशोक गहलोत?
गहलोत ने ट्वीट किया- ... यही तरीका उन्होंने इंदिरा गांधी के खिलाफ भी अपनाया था
By News Desk
On
उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और हिंसा का मुद्दा उठाया
जयपुर/भाषा। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि गांधी देश की आवाज हैं, जो इस तानाशाही के खिलाफ अब और मजबूत होगी।
गहलोत ने ट्वीट किया, राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करना तानाशाही का एक और उदाहरण है। भाजपा यह न भूले कि यही तरीका उन्होंने इंदिरा गांधी के खिलाफ भी अपनाया था और मुंह की खानी पड़ी। राहुल गांधी देश की आवाज हैं, जो इस तानाशाही के खिलाफ अब और मजबूत होगी।उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और हिंसा का मुद्दा उठाया। इन पर ध्यान देने की जगह भाजपा सरकार राहुल के खिलाफ दमनकारी कदम उठा रही है।
About The Author
Related Posts
Latest News
02 Aug 2026 17:52:31
Photo: @DKShivakumar X account


