देर रात गरबा में थे मग्न, अचानक आया मगरमच्छ तो मच गई भगदड़

देर रात गरबा में थे मग्न, अचानक आया मगरमच्छ तो मच गई भगदड़

मगरमच्छ (सांकेतिक तस्वीर).

वडोदरा। इन दिनों देश में कई स्थानों पर गरबा हो रहे हैं। खासतौर पर गुजरात में तो गरबा की धूम मची है। लोग नवरात्र में पूजा कर खूब उमंग के साथ गरबा में भाग ले रहे हैं। गुजरात के वडोदरा के निकट एक गांव में भी गरबा का कार्यक्रम जारी था। लोग संगीत की धुन पर झूम रहे थे कि अचानक वहां एक मगरमच्छ आ गया। इससे लोगों में भगदड़ मच गई और सभी घबराकर इधर-उधर भागने लगे। इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर आपबीती बताई।

जानकारी के अनुसार, यह घटना पिपरिया गांव की है। सोमवार देर रात को ग्रामीण गरबा कर रहे थे। उस समय किसी को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही देर में यहां हड़कंप मचने वाला है। जब तक लोगों को मालूम होता, मगरमच्छ रेंगते हुए उनके करीब आ चुका था।

करीब सात फीट लंबे इस मगरमच्छ को देखते ही लोग जान बचाकर भागे। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। विभाग की टीम रात लगभग 2 बजे पहुंची। उसने मगरमच्छ को काबू में करने के लिए काफी प्रयास किए पर सफलता नहीं मिली। टीम ने बताया कि मगरमच्छ काफी आक्रामक मुद्रा में था। उसने टीम द्वारा साथ लाई गई एक छड़ी को भी मुंह से जकड़ लिया।

करीब एक घंटे बाद मगरमच्छ काबू में आया और उसे वडोदरा की नर्सरी में लाया गया। वन विभाग के मुताबिक, यह मगरमच्छ करीब ही ​पिपलिया झील से निकलकर यहां आ गया था। पांच माह पहले भी ग्रामीणों ने एक मगरमच्छ देखा था, जो संभवत: वही था जिसने गरबा के दौरान रंग में भंग डाला।

ये भी पढ़िए:
– अधूरे ही रह गए रावण के ये 7 सपने, इन्हें बनाना चाहता था हकीकत!
– अंग्रेजी गाने पर डांस कर नोरा फतेही ने मचाया इंटरनेट पर धमाल, मिल चुके लाखों लाइक
– 30 लाख की लागत से बना दिया 215 फीट ऊंचा रावण, दशहरे से पहले ही सेल्फी में छाया
– अकबर के फैसले को योगी ने बदला, अब इलाहाबाद का आधिकारिक नाम प्रयागराज

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

कुप्रचार से शुरू हुई कांग्रेस की राजनीति कुंठा से घिर चुकी है: मोदी कुप्रचार से शुरू हुई कांग्रेस की राजनीति कुंठा से घिर चुकी है: मोदी
'जो कुंठा पहले गुजरात को लेकर थी, आज देश की प्रगति को लेकर है'
शिवमोग्गा में बोले राहुल- उन्होंने 22 अरबपति बनाए, हम करोड़ों लखपति बनाने जा रहे हैं
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने बिटकॉइन स्कैम मामले में पुलिस अधिकारियों को अग्रिम जमानत देने से इन्कार किया
अखिलेश, डिंपल, राहुल, प्रियंका 'प्राण-प्रतिष्ठा' में नहीं गए, क्योंकि वोटबैंक से डरते हैं: शाह
राजस्थान में बाल विवाह रोकने के लिए उच्च न्यायालय ने दिए ये सख्त निर्देश
दिल्ली की स्कूलों को ईमेल से धमकी भेजने के पीछे यह था मकसद! एफआईआर में इन बातों का जिक्र
प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया