भाजपा शासित इन तीन राज्यों में ऐसी थी 2013 के चुनावों की तस्वीर, क्या फिर दोहराएगी इतिहास?

भाजपा शासित इन तीन राज्यों में ऐसी थी 2013 के चुनावों की तस्वीर, क्या फिर दोहराएगी इतिहास?

भारतीय जनता पार्टी

नई दिल्ली। चुनाव आयोग द्वारा पांच राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में विधानसभा चुनावों के बाद यहां यकायक सियासी हलचल में इजाफा हो गया है। इनमें से तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा सत्ता में है। अब उसके सामने चुनौती है कि अगले विधानसभा चुनावों में दोबारा फतह हासिल करे। अगर 2013 की बात करें तो उस समय इन तीनों राज्यों में भाजपा पूरी ताकत के साथ उभरकर आई थी और उसने सरकार बनाई। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा पहले से सत्ता में थी। वहीं राजस्थान में कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई थी। जानिए, ऐसी थी 2013 की तस्वीर:

Dakshin Bharat at Google News
1. राजस्थान: कहा जाता है कि राजस्थान की जनता अब एक ही पार्टी को दोबारा सत्ता में आने का मौका नहीं देती। कभी कांग्रेस यहां लगातार कई वर्षों तक सत्ता में रही थी। दिसंबर 1998 से लेकर आज तक अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे ही बारी—बारी से मुख्यमंत्री बनते रहे हैं। वर्ष 2013 में भाजपा को यहां जबरदस्त कामयाबी मिली। उसने करीब 45 प्रतिशत वोट पाकर 163 सीटों पर जीत हासिल की। कांग्रेस महज 21 पर सिमट गई थी। हालांकि उसे 33 प्रतिशत वोट मिले थे।

2. मध्य प्रदेश: कुल 230 विधानसभा सीटों वाले प्रदेश में भाजपा ने 2013 में करीब 45 प्रतिशत वोट पाए। उन चुनावों में पार्टी ने 165 सीटों पर कमल खिला दिया। हालांकि कांग्रेस को 36 प्रतिशत वोट मिले लेकिन उसे सिर्फ 58 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। यहां 2003 में कांग्रेस सत्ता से बेदखल हुई थी जो आज तक वापसी नहीं कर सकी है।

3. छत्तीसगढ़: उन राज्यों में शामिल है जहां भाजपा काफी मजबूत रही है। दिसंबर 2003 से यहां भाजपा सत्ता में है और रमन सिंह यहां मुख्यमंत्री के अलावा पार्टी का भी प्रमुख चेहरा रहे हैं। वर्ष 2013 के चुनावों में भाजपा ने 49 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस 39 सीटें जीत पाई थी। इस बार भी यहां कई मुद्दे छाए हैं और मुकाबला बेहद कड़ा होने वाला है।

ये भी पढ़िए:
– छात्रों का आरोप: स्कूल में नहीं बोलने दिया जाता ‘वंदेमातरम’, शिक्षक करते हैं पिटाई
– धूमिल हो रही विपक्ष के महागठबंधन की आस, अब बोले केजरीवाल- कांग्रेस को मत देना वोट
– लड़कियों के स्कूल की दीवार पर लिखता था अभद्र बातें, विरोध करने पर की छेड़छाड़, डंडों से पीटा
– एस-400 सौदे के बाद अमेरिकी प्रतिबंधों पर बोले सेना प्रमुख- ‘स्वतंत्र नीति पर चलता है भारत’

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला
Photo: NitinNabinBJP FB Page
एमजीनरेगा: प्रियंका वाड्रा ने पूछा- 'महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है?'
नेहरू ने कश्मीर मुद्दे को विवादास्पद बनाया, भारत को उग्रवाद और अलगाववाद मिला: योगी आदित्यनाथ
कांग्रेस 'वोट चोरी' में विश्वास करती है तो तेलंगाना में सत्ता छोड़कर मिसाल कायम करे: बंडी संजय कुमार
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले नितिन नबीन- 'यह पार्टी का आशीर्वाद है'
पहलगाम आतंकी हमला मामले में एनआईए आज चार्जशीट दाखिल करेगी
मानवता फिर लहूलुहान