के. अन्नामलाई ने छोड़ी भाजपा

प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया

के. अन्नामलाई ने छोड़ी भाजपा

Photo: k.annamalai.ips FB Page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया।

Dakshin Bharat at Google News
पता चला है कि अन्नामलाई ने दिल्ली की अपनी हालिया यात्रा के दौरान इस्तीफ़ा सौंप दिया था।

पार्टी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, 'भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई का पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया गया इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है।'

अन्नामलाई के इस्तीफे ने सबको हैरत में डाल दिया है। हालांकि ऐसे संकेत मिल रहे थे, जिनसे लगता था कि वे पार्टी आलाकमान के फैसलों से असंतुष्ट हैं। ऐसे आरोप लगते रहे हैं कि पिछले कुछ समय से अन्नामलाई को दरकिनार किया जा रहा था।

अन्नामलाई चाहते थे कि भाजपा तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में किसी के साथ गठबंधन न करे, बल्कि अपने दम पर मैदान में उतरे। वहीं, पार्टी ने अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन करना बेहतर समझा। राज्य में टीवीके के उभार के बाद चर्चा है कि अन्नामलाई की रणनीति बेहतर नतीजे दे सकती थी। 

वे हाल में दिल्ली गए थे, जहां उन्होंने पार्टी को इस्तीफ़ा सौंप दिया था। उनका अगला कदम क्या होगा, इसके बारे में वे खुद जानकारी देंगे। अन्नामलाई राजनीति में आने से पहले आईपीएस अधिकारी थे। वे साल 2020 में भाजपा में शामिल हुए थे। अगले साल ही पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बना दिया था।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download