लुधियाना: पंजाबी सिंगर इंदर कौर का शव नहर में मिला

आरोपी के कनाडा भागने का शक

लुधियाना: पंजाबी सिंगर इंदर कौर का शव नहर में मिला

Photo: inderkaurofficial Instagram account

चंडीगढ़/दक्षिण भारत। कुछ दिन पहले लापता हुई 29 वर्षीया पंजाबी सिंगर का शव लुधियाना में एक नहर में मिला है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
लुधियाना के जमालपुर की रहने वाली इंदर कौर, जिन्हें यशविंदर कौर के नाम से भी जाना जाता है, 13 मई को अपनी कार से घर से निकलने के बाद लापता हो गई थीं। वहीं, उनके भाई ने सुखविंदर सिंह पर उनके अपहरण का आरोप लगाया है।

पीड़ित परिवार के अनुसार, सुखविंदर ने इंदर कौर पर शादी करने का दबाव डाला, जबकि वह पहले से ही शादीशुदा था। 

पुलिस को शक है कि इंदर कौर सुखविंदर को पहले से जानती थी, जो मोगा का रहने वाला है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में सुखविंदर के पिता प्रीतम सिंह और उसके दोस्त करमजीत सिंह को गिरफ़्तार कर लिया गया है, जबकि सुखविंदर कथित तौर पर इस अपराध की साज़िश रचने के बाद कनाडा भाग गया।

पुलिस ने बताया कि इंदर कौर की कार रविवार को नीलों नहर में मिली, जबकि उनका शव सोमवार को बरामद हुआ।

शव को पोस्टमार्टम के लिए समराला सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download