एनआईए ने लाल किला धमाका मामले के आरोपी को अदालत में पेश किया

मीडियाकर्मियों को अदालत में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई

एनआईए ने लाल किला धमाका मामले के आरोपी को अदालत में पेश किया

Photo: @NIA_India X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लाल किला धमाका मामले में एक आरोपी को सोमवार को दिल्ली की अदालत में पेश किया। आरोपी आमिर राशिद अली को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उसे 10 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया है। मीडियाकर्मियों को अदालत में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

Dakshin Bharat at Google News
अल फलाह विवि के अध्यक्ष का भाई गिरफ्तार

दिल्ली धमाका मामले में जांच के घेरे में आए अल फलाह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जावेद सिद्दीकी के भाई को मध्य प्रदेश पुलिस ने महू में वित्तीय धोखाधड़ी के सिलसिले में हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मध्य प्रदेश के महू में 25 साल पहले बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी के आरोपी हामूद अहमद सिद्दीकी को रविवार को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया।

9 एमएम की गोलियां पुलिस की नजर में

एक सूत्र ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां ​​लाल किला विस्फोट स्थल के पास मलबे से बरामद तीन कारतूसों की जांच कर रही हैं, जिनमें से दो जिंदा कारतूस हैं। खाली खोल और दो जीवित गोलियां जली हुई हुंडई आई20 कार के पास पाई गई थीं।

सूत्र के अनुसार, 9 मिमी राउंड आमतौर पर विशेष इकाइयों या व्यक्तियों को स्पष्ट अनुमति के साथ जारी किए जाते हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download