भाजपा पर प्रियंका वाड्रा का हमला- 'जनता नहीं दिखती, सिर्फ सत्ता दिखती है'

कांग्रेस महासचिव ने बिहार के गोविंदगंज में जनसभा को संबोधित किया

भाजपा पर प्रियंका वाड्रा का हमला- 'जनता नहीं दिखती, सिर्फ सत्ता दिखती है'

Photo: IndianNationalCongress FB Page

गोविंदगंज/दक्षिण भारत। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने गुरुवार को बिहार के गोविंदगंज में पार्टी की चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता हैं, जिनको महात्मा गांधी ने रास्ता दिखाया। वहीं, महात्मा गांधी को यह रास्ता दिखाने वाले आपके पूर्वज थे। 

Dakshin Bharat at Google News
प्रियंका वाड्रा ने कहा कि बिहार के लोगों को इस देश में अपनी भागीदारी समझनी पड़ेगी। आपको समझना पड़ेगा कि इस देश को बनाने वाले आपके पूर्वज थे। जब यहां रास्ता तक नहीं था, उस समय आपके पूर्वज इतने बड़े अंग्रेजों के साम्राज्य से लड़ रहे थे। जब महात्मा गांधी जी को यह बात पता चली थी, तब उन्होंने प्रेरित होकर यहीं से 'सत्याग्रह' की शुरुआत की थी।

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि युवा लगातार परीक्षा देते हैं, लेकिन बार-बार पेपर लीक हो जाता है। ऐसे में परीक्षा और नियुक्तियों के इंतजार में युवाओं के जीवन के कई साल बर्बाद हो जाते हैं। बिहार और उप्र में युवाओं की यह स्थिति है।

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि बिहार के लोग हर प्रदेश में मेहनत-मजदूरी करते हैं। इस देश के निर्माण में बिहारवासियों का बहुत बड़ा योगदान है, लेकिन मोदी सरकार आपकी सुध तक नहीं लेती। इस सरकार की नजर में बिहार के लोगों और यहां के मुख्यमंत्री के लिए कोई सम्मान नहीं है।

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि नरेंद्र मोदी विपक्षी पार्टियों के पोस्टर में लोगों की फोटो नापते रहते हैं। वे देश के प्रधानमंत्री हैं, क्या उनके पास और कोई काम नहीं है? भाजपा ने हरियाणा में पूरी सरकार चोरी कर ली। वहां 25 लाख फर्जी वोट पाए गए। ऐसी 'वोट चोरी' से आपके अधिकार छीने जाते हैं। इससे वह संविधान कमजोर होता है, जिसके लिए महात्मा गांधी लड़े, मेरे परिवार के लोग शहीद हुए। इसलिए आप बिहार में एक ऐसी सरकार बनाइए, जो महिलाओं, युवाओं, किसानों, गरीबों के लिए काम करे- 'वोट चोरी' न करे।

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के एक गांव में मुझे एक बुजुर्ग महिला ने बताया था कि मैंने तुम्हारी दादी को खीर खिलाई थी, लेकिन नरेंद्र मोदी या अमित शाह किसी गरीब के घर नहीं जाते। मैंने एक तस्वीर देखी थी, जिसमें भाजपा के बड़े नेता एक गरीब परिवार के यहां खाना खा रहे थे, लेकिन वे अपनी थाली और खाना साथ लेकर आते हैं। आपके घर का खाना नहीं खाते। यह भाजपा की असलियत है, यह उनका अहंकार है। इन लोगों को जनता नहीं दिखती, सिर्फ सत्ता दिखती है।

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि नरेंद्र मोदी 'चुनाव चोरी' कर रहे हैं, वोट काट रहे हैं। ऐसे में आप कब तक चुप रहेंगे? भाजपा-जदयू के लोग पैसे देकर वोट खरीदना चाहते हैं। अगर वो पैसा दे रहे हैं, तो ले लो, लेकिन आप अपना वोट अपने परिवार के भविष्य के लिए दें, क्योंकि 20 साल में इन्होंने कोई काम नहीं किया।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में