के कविता ने बीआरएस से नाता तोड़ा, एमएलसी पद छोड़ा

हरीश राव पर केसीआर के परिवार के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया

के कविता ने बीआरएस से नाता तोड़ा, एमएलसी पद छोड़ा

Photo: KavithaKalvakuntla FB Page

हैदराबाद/दक्षिण भारत। केसीआर के नेतृत्व वाली बीआरएस से निलंबन के एक दिन बाद, के कविता ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने अपने चचेरे भाई एवं पूर्व मंत्री टी हरीश राव पर निशाना साधा।

Dakshin Bharat at Google News
पार्टी संस्थापक एवं तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) की बेटी कविता ने  विधान परिषद की सदस्यता छोड़ने की भी घोषणा की। उन्होंने संकेत दिया कि पिता पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का 'दबाव' था।

उन्होंने हरीश राव पर केसीआर के परिवार के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया।

यहां अपने समर्थकों के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए 47 वर्षीया पूर्व सांसद ने हरीश राव पर मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के साथ मौन सहमति रखने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, 'मैंने कभी किसी पद की आकांक्षा नहीं की। मैं (विधान परिषद) अध्यक्ष को त्यागपत्र भेज रही हूं... मैं बीआरएस की प्राथमिक सदस्यता से भी केसीआर को त्यागपत्र भेज रही हूं।'

कविता ने कहा कि उनके भाई और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव को हरीश राव की कथित साज़िशों से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि जब उनके ख़िलाफ़ 'दुर्भावनापूर्ण अभियान' चलाया गया था, तब उनके भाई ने उनका साथ नहीं दिया था।

कविता ने आरोप लगाया कि कालेश्वरम सिंचाई परियोजना में कथित अनियमितताओं को लेकर केसीआर के खिलाफ कांग्रेस सरकार द्वारा घोषित सीबीआई जांच उनके चचेरे भाई हरीश राव और संतोष राव के भ्रष्टाचार के कारण थी।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

कावेरी मुद्दे पर कर्नाटक और किसानों के हितों से समझौते का सवाल ही नहीं उठता है: डीके शिवकुमार कावेरी मुद्दे पर कर्नाटक और किसानों के हितों से समझौते का सवाल ही नहीं उठता है: डीके शिवकुमार
Photo: @DKShivakumar X account
ड्रग्स के खिलाफ अभियान में सरकार मजबूती से युवाओं के साथ खड़ी है: प्रधानमंत्री
कावेरी मुद्दा: सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे डीके शिवकुमार
चेन्नई: जीएसटी अधिकारियों के साथ तनातनी के बाद व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे
पहले जब हवाईअड्डे बनते थे तो उनके नाम एक ही परिवार के नाम पर चढ़ जाते थे: प्रधानमंत्री
आंध्र प्रदेश: प्रधानमंत्री ने 5,000 करोड़ रुपए के भोगापुरम हवाईअड्डे का उद्घाटन किया
जंतर-मंतर पर अपनी माता के लिए गलत शब्दों के इस्तेमाल से व्यथित हुए प्रधानमंत्री