भारत के पास लोकतंत्र की शक्ति और डेमोग्राफी का लाभ है: मोदी

प्रधानमंत्री ने स्वदेश का किया आह्वान

भारत के पास लोकतंत्र की शक्ति और डेमोग्राफी का लाभ है: मोदी

Photo: @NarendraModi YouTube Channel

अहमदाबाद/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के उत्पादन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव के इस उल्लास में आज भारत की मेक इन इंडिया यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड हमारे उस लक्ष्य की ओर एक बड़ी छलांग है।

Dakshin Bharat at Google News
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज से भारत में बने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स 100 देशों को एक्सपोर्ट किए जाएंगे। साथ ही, आज हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोल मैन्युफैक्चरिंग की भी शुरुआत हो रही है। यह दिन भारत और जापान की दोस्ती को भी एक नया आयाम दे रहा है। मैं सभी देशवासियों, जापान और सुज़ुकी कंपनी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की सफलता की कहानी के बीज करीब 13 साल पहले बोए गए थे। साल 2012 में, जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था, तब मैंने मारुति सुज़ुकी को हंसलपुर में जमीन अलॉट की थी। विजन उस समय भी आत्मनिर्भर भारत का था, मेक इन इंडिया का था। हमारे तब के प्रयास आज देश के संकल्पों को पूरा करने में इतनी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के पास लोकतंत्र की शक्ति है। भारत के पास डेमोग्राफी का लाभ है। हमारे पास कुशल कार्यबल का बहुत बड़ा पूल भी है। इसलिए यह हमारे हर पार्टनर के लिए विन-विन स्थिति बनाता है। आज सुज़ुकी जापान भारत में मैन्युफैक्चरिंग कर रही है, और यहां बनी गाड़ियां वापस जापान को एक्सपोर्ट की जा रही हैं। यह भारत और जापान के रिश्तों की मजबूती का प्रतीक तो है ही, साथ ही भारत को लेकर ग्लोबल भरोसे को भी दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब दुनिया के दर्जनों देशों में जो ईवी चलेगी, उसमें लिखा होगा- मेड इन इंडिया! आज पूरी दुनिया, भारत की ओर देख रही है। ऐसे समय में कोई भी राज्य पीछे नहीं रहना चाहिए। हर राज्य को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं सभी राज्यों को निमंत्रण देता हूं- आइए, रिफॉर्म्स की स्पर्धा करें, प्रो-डवलपमेंट नीतियों की स्पर्धा करें, गुड गवर्नेंस की स्पर्धा करें। साल 2047 तक विकसित भारत बनाने की गति को और तेज करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। 

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

धर्मांतरण, घुसपैठ और कम जन्म दर जनसंख्या असंतुलन के कारण हैं: मोहन भागवत धर्मांतरण, घुसपैठ और कम जन्म दर जनसंख्या असंतुलन के कारण हैं: मोहन भागवत
Photo: RSSOrg FB Page
आज भारत मज़बूती और आत्मविश्वास की स्थिति से व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है: पीयूष गोयल
कांग्रेस ने वर्षों शासन किया, लेकिन किसानों को वैश्विक बाजार से नहीं जोड़ा: शिवराज सिंह चौहान
आतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट है- कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं: प्रधानमंत्री
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: भाजपा बोली- किसानों के हितों का दृढ़तापूर्वक संरक्षण किया गया
मैं कब मुख्यमंत्री बनूंगा, यह समय बताएगा: डीके शिवकुमार
भाजपा ने मुंबई महापौर पद के लिए ऋतु तावड़े को नामित किया