चेन्नई: जिनेंद्र ज्योति संस्थान ने स्थापना दिवस मनाया

अशोक मेहता ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए सुझाव दिए

चेन्नई: जिनेंद्र ज्योति संस्थान ने स्थापना दिवस मनाया

गौतम चंद बरोला, शांतिलाल सिंघवी का विशेष सहयोग रहा

चेन्नई/दक्षिण भारत। जिनेंद्र ज्योति संस्थान के 25 वर्ष पूरे होने पर डीजी वैष्णव काॅलेज के प्रांगण में स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में मदर कनेक्ट इंडिया सेवा के लिए प्रोजेक्ट का शुभारंभ मुख्य अतिथि अशोक मेहता ने किया। मंत्री डाॅ. ललिता छोरलिया ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। संस्था के सहमंत्री कमला मेहता ने स्पेशल बच्चों की सेवा के लिए तांबरिया पाकम में चल रहे बिल्डिंग के कार्य की जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
'लाइफ ऑफ वे' की संपादक विजया कोटेचा ने मैग्जीन द्वारा मिलने वाले फायदों को दर्शाया। हुंडी प्रोजेक्ट चेयरमैन विमल भंडारी ने दानपेटी प्रोजेक्ट के बारे बताया। पद्मा कांठेड ने मदर कनेक्ट इंडिया कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी तथा सबको यूनिक आईडी कार्ड दिया गया।

अशोक मेहता ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए सुझाव दिए। ट्रस्टी रिखब चंद बोहरा, चेतन पटवा, महेंद्र संचेती का सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रोजेक्ट चेयरमैन विमल सांखला, कोषाध्यक्ष केदारमल राठी, सदस्य विमल कांठेड़, मनोज, पवन खींवसरा, दिलीप बोहरा, महेंद्र कुंकुलोल, सुनील सुराणा, कमल खबिया आदि सदस्य मौजूद थे।

गौतम चंद बरोला, शांतिलाल सिंघवी का विशेष सहयोग रहा। संस्था के फाउंडर मंत्री डाॅ. ललिता छोरलिया के जन्मदिन पर बधाइयां दी गईं। सुभाष छोरलिया ने मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट दिया। संस्था सलाहकार सज्जन राज मेहता ने सबको धन्यवाद दिया। मंच का संचालन आनंद ने किया।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download