चंद्रनाथ हत्याकांड: हमलावरों का पता लगाने के लिए टीमें गठित, पुलिस कर रही सीसीटीवी फुटेज की जांच

फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची

चंद्रनाथ हत्याकांड: हमलावरों का पता लगाने के लिए टीमें गठित, पुलिस कर रही सीसीटीवी फुटेज की जांच

Photo: PixaBay

कोलकाता/दक्षिण भारत। पश्चिम बंगाल पुलिस ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी की हत्या की जांच के तहत हमलावरों का पता लगाने के लिए कई टीमें गठित की हैं। वह सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या चंद्रनाथ रथ की हत्या में पेशेवर हत्यारों को लगाया गया था? चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात उत्तरी 24 परगना जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह एक फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और नमूने एकत्र किए। उन्होंने यह भी कहा कि वहां आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारी भी मौजूद थे।

डीजीपी सिद्धिनाथ गुप्ता और सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने रात के समय घटनास्थल का दौरा किया। अधिकारी ने कहा, 'विस्तृत जांच शुरू हो गई है। हम कई सुरागों पर काम कर रहे हैं।'

रथ (42) कोलकाता से मध्यमग्राम स्थित अपने आवास लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि गाड़ी बुद्धदेव बेरा चला रहे थे, जिन्हें गोली भी लगी है और उनका कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि हमले के दौरान कम से कम छह से दस राउंड गोलियां चलाई गई हो सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमलावरों ने कथित तौर पर हेलमेट पहने हुए थे और अपनी पहचान छिपाने के लिए बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल किया था।

पुलिस को शक है कि हमले के दौरान अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि शुरुआती फोरेंसिक इनपुट्स के अनुसार, हमलावरों ने ग्लॉक 47एक्स पिस्तौल का इस्तेमाल किया हो सकता है।

पश्चिम बंगाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, 'इस तरह के हथियार का इस्तेमाल आम तौर पर साधारण अपराधी नहीं करते। हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या इसमें पेशेवर शूटर शामिल थे?'

शुरुआती जांच से पता चला है कि हमलावरों ने, जिनके चार मोटरसाइकिलों पर सवार होने का संदेह है, एक सुनियोजित तरीके से रथ के वाहन को रोका और फिर बेहद करीब से कई राउंड गोलियां चलाईं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download