राहुल का बड़ा दावा: कर्नाटक में कांग्रेस को मिलीं 136 सीटें, मप्र में मिलेंगी इतनी!

बैठक के बाद राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा ...

राहुल का बड़ा दावा: कर्नाटक में कांग्रेस को मिलीं 136 सीटें, मप्र में मिलेंगी इतनी!

'हमने कर्नाटक में जो किया है वही मध्य प्रदेश में दोहराने जा रहे हैं’

नई दिल्ली/भाषा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी उनकी पार्टी कर्नाटक का प्रदर्शन दोहराने जा रही है और वहां उसे 150 सीटें मिलेंगी।

Dakshin Bharat at Google News
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस साल के आखिर में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी की राज्य इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में राहुल गांधी और पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी शामिल हुए।

बैठक के बाद राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘अभी हमारी लंबी चर्चा हुई। हमारा आंतरिक आकलन है कि हमें मध्य प्रदेश में 150 मिलने जा रही हैं। कर्नाटक में 136 सीटें मिली हैं। हमने कर्नाटक में जो किया है वही मध्य प्रदेश में दोहराने जा रहे हैं।’

यह पूछे जाने पर कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा कमलनाथ होंगे तो राहुल गांधी ने सिर्फ यह कहा, ‘हमें 150 सीटें मिलने वाली हैं।’

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पार्टी के राज्य प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने इस बैठक में भाग लिया।

इस बैठक में संगठन और चुनाव तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। मध्यप्रदेश में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भारत के दोस्त इजराइल में भी जन्माष्टमी की धूम  भारत के दोस्त इजराइल में भी जन्माष्टमी की धूम
भक्तों ने ‘एलोहिम प्लस’ (गॉड प्लस) नामक नाटक का मंचन भी किया
केरल: त्रिशूर में खड़ी लॉरी से कार टकराई, 8 लोगों की मौत
सोशल मीडिया: सेवा का जरिया या झगड़े का मैदान?
अन्नदाताओं के साथ हम हैं, हिम्मत न हारें: डीके शिवकुमार
मोदी ने मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी
आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की इजाज़त, अभी और परिपक्व होने की जरूरत है: मायावती
प्रधानमंत्री ने भू-तुल्यकालिक कक्षा से तस्वीरें लेने वाले पहले भारतीय उपग्रह के प्रक्षेपण की सराहना की