भाजपा का 'आप' पर हमला: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई का वादा कर सत्ता में आई पार्टी बन गई सबसे भ्रष्ट
मनजिंदर सिंह सिरसा ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया
By News Desk
On
मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि तीन साल की सजा हो चुकी, बलबीर सिंह को मंत्री बनाया
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) पर जमकर हमला बोला।
मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली में जो आम आदमी पार्टी यह बोलकर आई थी कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, हम महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करेंगे और भ्रष्ट को बाहर निकालेंगे, आज वही पार्टी देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी बन गई है।मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी महिलाओं की सुरक्षा पर राजनीति करती है, वहीं पंजाब में महिलाओं पर हमला करने वाले बलबीर सिंह को मंत्री बना रही है।
मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि तीन साल की सजा हो चुकी, बलबीर सिंह को मंत्री बनाया, जबरन वसूली मामले में ऑडियो टेप लीक होने के बाद भी फौजा सिंह को 4 महीनों तक मंत्री पद से नहीं हटाया गया।
मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि इससे साफ हो रहा है कि अरविंद केजरीवाल पैसे का पीर है और भ्रष्ट लोगों को मंत्री बनाता है।
About The Author
Related Posts
Latest News
04 Feb 2026 15:23:43
Photo: MamataBanerjeeOfficial FB Page


