कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़कर अब इस पार्टी में शामिल होंगी उर्मिला मातोंडकर

कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़कर अब इस पार्टी में शामिल होंगी उर्मिला मातोंडकर

कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़कर अब इस पार्टी में शामिल होंगी उर्मिला मातोंडकर

उर्मिला मातोंडकर

मुंबई/भाषा। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर मंगलवार को शिवसेना में शामिल होंगी। उन्होंने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था और बाद में पार्टी छोड़ दी थी। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी हर्षल प्रधान ने रविवार को कहा कि मातोंडकर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल होंगी।

शिवसेना ने राज्यपाल बीएस कोश्यारी के पास मातोंडकर का नाम विधान परिषद में राज्यपाल कोटा से नामित करने के लिए भेजा है। इसके अलावा इस कोटे के लिए महा विकास अघाडी ने 11 और नाम भेजे हैं। हालांकि राज्यपाल ने अभी इन 12 नामों को मंजूरी नहीं दी है।

मांतोंडकर 2019 के लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तरी सीट से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। हालांकि उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। बाद में उन्होंने कांग्रेस की मुंबई इकाई के कामकाज के तरीकों को लेकर पार्टी छोड़ दी।

हाल में उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से करने के लिए कंगना रनौत की आलोचना की थी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download