शुभंकर ने किया दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, 45 स्थान आगे बढ़े

शुभंकर ने किया दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, 45 स्थान आगे बढ़े

जेजू आइलैंड (दक्षिण कोरिया)/भाषाशुभंकर शर्मा ने बेहतरीन गोल्फ का नजारा पेश करते हुए शनिवार को यहां आठ अंडर ६४ का दिन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया जिससे वह सीजे कप गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे दौर के बाद ४५ पायदान आगे संयुक्त २६वें स्थान पर पहुंच गए। यह दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। दूसरे दौर के बाद वह संयुक्त ७१वें स्थान पर थे। शुभंकर ने पहले दो दौर में ७४ और ७५ का स्कोर बनाया था और ३६ होल के बाद उनका स्कोर पांच ओवर था। अब ५४ होल के बाद वह तीन अंडर पर पहुंच गए हैं। लेकिन अब वह शीर्ष पर काबिज ब्रूक्स कोएपका (६७) से दस शॉट पीछे हैं। इस सप्ताह जीत पर कोएपका विश्व के नंबर एक गोल्फर बन सकते हैं। उनका स्कोर अभी १३ अंडर २०३ है। इयान पोल्टर (६८) और दूसरे दौर में शीर्ष पर रहे स्कॉट पियर्सी (७२) नौ अंडर २०७ के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। शुभंकर ने शुरू से ही अच्छा खेल दिखाया तथा पहले नौ होल में छह अंडर का स्कोर बनाया। ———–

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहा भारत अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहा भारत
भारत ने अब तक 26 देशों के साथ 14 से अधिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) लागू किए हैं
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है: सिद्दरामय्या
बिहार में मतदाता सूची के 'एसआईआर' को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय ने क्या कहा?
अगला दलाई लामा स्वतंत्र लोकतांत्रिक देश से होगा, चीन से नहीं: अरुणाचल के मुख्यमंत्री
अज्ञानता मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन: कमल मुनि कमलेश
नवकार महामंत्र सभी पापों का नाशक व मंगल भावों का जनक है: आचार्यश्री प्रभाकरसूरी
संकल्पों से जीवन बनता है सुरक्षित और सफल: आचार्यश्री विमलसागरसूरीश्वर