देश में अभी तक ‘ओमीक्रोन’ के 961 मामले आए सामने

देश में अभी तक ‘ओमीक्रोन’ के 961 मामले आए सामने

देश में 49 दिन बाद कोविड-19 के 13 हजार से अधिक दैनिक मामले सामने आए हैं


नई दिल्ली/भाषा। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 180 नए मामले सामने आने के बाद, देश में इस स्वरूप के मामले बढ़कर 961 हो गए। ये एक दिन में सामने आए ओमीक्रोन के सर्वाधिक मामले हैं। इनमें से 320 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या अन्य स्थानों पर चले गए हैं। ये मामले 22 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में सामने आए।

Dakshin Bharat at Google News
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि दिल्ली में सबसे अधिक 263 मामले सामने आए और इसके बाद महाराष्ट्र में 252, गुजरात में 97, राजस्थान में 69, केरल में 65 और तेलंगाना में 62 मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 13,154 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,48,22,040 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 82,402 हो गई। 268 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,80,860 हो गई है।

देश में 49 दिन बाद कोविड-19 के 13 हजार से अधिक दैनिक मामले सामने आए हैं। इससे पहले, 11 नवंबर को 24 घंटे में संक्रमण के 13,091 नए मामले सामने आए थे।

आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 63 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 15 हजार से कम हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 82,402 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.24 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 5,400 की वृद्धि दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.38 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

साइबर ठगों की चाल को नाकाम करें साइबर ठगों की चाल को नाकाम करें
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 'डिजिटल अरेस्ट' से जुड़े मामलों की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित कर साइबर अपराध...
ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक