पंजाब: कर्फ्यू पास दिखाने के लिए कहा तो पुलिसकर्मी का हाथ काटा, दो अन्य को किया जख्मी

पंजाब: कर्फ्यू पास दिखाने के लिए कहा तो पुलिसकर्मी का हाथ काटा, दो अन्य को किया जख्मी

चंडीगढ़/भाषा। पंजाब के पटियाला जिले में रविवार को लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला कर एक पुलिसकर्मी के हाथ काट डाले जबकि दो अन्य पुलिस वालों को घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि चार-पांच ‘निहंगों’ (परंपरागत हथियार रखने वाले और नीली लंबी कमीज पहनने वाले सिख) का एक समूह एक वाहन में यात्रा कर रहा था और मंडी बोर्ड के अधिकारियों ने सुबह करीब सवा छह बजे एक सब्जी बाजार के पास उन्हें रुकने के लिए कहा।

पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा, उनसे (कर्फ्यू) पास दिखाने को कहा गया, लेकिन उन्होंने अपनी गाड़ी से दरवाजे और वहां लगाए गए अवरोधकों पर टक्कर मार दी।

उन्होंने कहा कि इसके बाद इन लोगों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा, तलवार से एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) का हाथ काट डाला गया। पटियाला सदर थाने के प्रभारी की कोहनी में चोट आई है जबकि एक अन्य पुलिस अधिकारी की बांह में भी इस हमले में चोट आई है।

https://platform.twitter.com/widgets.js

एएसआई को राजेंद्र अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। एसएसपी ने कहा कि हमले के बाद निहंग मौके से फरार हो गए। यह वारदात तब हुई जब कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर राज्य में पाबंदियां लागू हैं।

हमल के आरोपी सात लोग गांव बलबेरा के गुरुद्वारा से गिरफ्तार किए गए। इनमें से एक शख्स पुलिस फायरिंग में घायल हो गया था और उसे अस्पताल ले जाया गया। आरोपियों को पकड़ने का अभियान आईजी पटियाला जोन, जतिंदर सिंह औलख के नेतृत्व में चलाया गया।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Advertisement

Latest News

कांग्रेसी सिर्फ वादा करते हैं, उसे कभी पूरा नहीं करते: शाह कांग्रेसी सिर्फ वादा करते हैं, उसे कभी पूरा नहीं करते: शाह
शाह का आरोप- कांग्रेस ने ‘ग़रीबी हटाओ’ का नारा तो दिया, लेकिन ग़रीबों के लिए कोई काम नहीं किया
कर्नाटक के तेज विकास के लिए भाजपा की पूर्ण बहुमत की स्थिर सरकार बहुत जरूरीः मोदी
राहुल की प्रेसवार्ता पर भाजपा का पलटवार- आलोचना करने का अधिकार है, बेइज्जती करने का नहीं
कर्नाटकः कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, सिद्दरामैया, शिवकुमार को यहां से टिकट
संसद सदस्यता रद्द किए जाने के बाद क्या बोले राहुल गांधी?
गरीबों की सेवा को सर्वाेच्च लक्ष्य बनाकर भाजपा सरकार ने सही मायने में उन्हें सशक्त बनायाः मोदी
महंगी पड़ी टिप्पणी