मणिपुर: इलाज के बाद पूरी तरह कोरोना संक्रमण मुक्त हुई महिला, अस्पताल से मिली छुट्टी

मणिपुर: इलाज के बाद पूरी तरह कोरोना संक्रमण मुक्त हुई महिला, अस्पताल से मिली छुट्टी

इम्फाल/भाषा। मणिपुर में कोविड-19 से संक्रमित होने वाले पहले मरीज को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उसका जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान (जेएनआईएमएस) में इलाज चल रहा था।

Dakshin Bharat at Google News
जेएनआईएमएस के निदेशक प्रोफेसर थोंगम भीम ने कहा कि संक्रमित महिला इलाज के बाद पूरी तरह संक्रमण मुक्त हो चुकी है, इसलिए उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इम्फाल पश्चिम जिले के थांगमीबांद लौरंग प्योरल लईकाई इलाके में रहने वाली 23 वर्षीया महिला ब्रिटेन से लौटी थी।

इम्फाल पहुंचने के बाद 23 मार्च को वह जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान स्वास्थ्य जांच के लिए गई। उसके बलगम और रक्त के नमूनों की जांच रिपोर्ट से पता चला कि वह संक्रमित थी। वह जेएनआईएमएस के पृथक वार्ड में भर्ती थी और वहां उसका इलाज चल रहा था।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने नौ अप्रैल को कहा कि राज्य सरकार ने जेएनआईएमएस की मेडिकल टीम और अधिकारियों को 35 लाख रुपए देने का फैसला किया है जिन्होंने राज्य के पहले कोविड-19 मरीज का इलाज किया था। मणिपुर में अब तक कोविड-19 का केवल एक मामला दर्ज हुआ है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'