भ्रष्ट अधिकारियों पर मोदी सरकार की सख्ती, 2014 से अब तक 320 को समय पूर्व सेवानिवृत्ति
On
भ्रष्ट अधिकारियों पर मोदी सरकार की सख्ती, 2014 से अब तक 320 को समय पूर्व सेवानिवृत्ति
नई दिल्ली/भाषा। कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि जुलाई 2014 से लेकर अब तक 320 भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों को समय पूर्व सेवानिवृत्ति दे दी गई है।
सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि 27 फरवरी, 2020 की स्थिति के अनुसार, जुलाई 2014 से जनवरी 2020 तक समूह ए के 163 अधिकारियों और समूह बी के 157 अधिकारियों के खिलाफ नियमों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।समूह ए के अधिकारियों में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अफसर भी शामिल हैं।
जिन प्रावधानों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं उनमें भ्रष्ट पाए गए सरकारी बाबुओं की समय-समय पर समीक्षा और समय पूर्व सेवानिवृत्ति की नीति निर्दिष्ट है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
14 Apr 2026 16:43:27
Photo: samratchoudharyofficial FB Page


