बुरी नजर डालने वालों को करारा जवाब देने में सक्षम हैं भारतीय सशस्त्र बल: राजनाथ सिंह

बुरी नजर डालने वालों को करारा जवाब देने में सक्षम हैं भारतीय सशस्त्र बल: राजनाथ सिंह

नौसेना के उच्चाधिकारियों के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नई दिल्ली/भाषा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत कभी आक्रमणकारी नहीं रहा है लेकिन उसके सशस्त्र बल उस पर बुरी नजर डालने वालों को करारा जवाब देने में सक्षम हैं। सिंह ने नौसेना कमांडरों के सम्मेलन में मीडिया से कहा कि नौसेना ने यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी सतर्कता बरती है कि 26/11 दोबारा नहीं हो। उन्होंने कहा कि भारत कभी आक्रमणकारी नहीं रहा है।

मंत्री ने कहा, इसका चरित्र रहा है कि उसने किसी देश पर हमला नहीं किया है और उसने किसी अन्य देश की एक इंच भी जमीन पर कब्जा नहीं किया है, लेकिन सशस्त्र बलों में हम पर बुरी नजर डालने वाले हर व्यक्ति को करारा जवाब देने की क्षमता और ताकत है। पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने कथित रूप से कहा है कि उनका देश जम्मू- कश्मीर के तंगधार सेक्टर में पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को निशाना बनाने के लिए परमाणु हमला करके जवाब देगा।

भारतीय सैन्य अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर में पाकिस्तान ने शनिवार-रविवार की बीच रात में अकारण गोलीबारी की।उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की गोलीबारी के जवाब में भारतीय सेना ने रविवार को जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास तंगधार सेक्टर के दूसरी ओर कम से कम चार आतंकवादी शिविरों और कई पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को भारी हथियारों का इस्तेमाल कर निशाना बनाया था।

रक्षा मंत्री ने भरोसा जताया कि भारत के समुद्र भारतीय नौसेना के हाथों में पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने मुंबई में नवंबर 2008 में हुए आतंकवादी हमलों का जिक्र करते हुए कहा, हमारी नौसेना ने संकल्प लिया है कि किसी भी हालत में 26/11 दोबारा नहीं होने पाए और उसने इसके लिए कड़ी सतर्कता सुनिश्चित की है।

सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना स्वदेशीकरण की ओर बढ़ रही है और उसकी नौकाओं में बड़ी संख्या में स्वदेशी उपकरण हैं। उन्होंने कहा कि सभी तीनों रक्षा सेवाओं ने रक्षा आयात कम करने की आवश्यकता पर बल दिया है। नौसेना के कमांडरों के सम्मेलन का तीन दिवसीय दूसरा संस्करण मंगलवार को यहां आरंभ हुआ।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

'छद्म युद्ध' की चुनौतियां 'छद्म युद्ध' की चुनौतियां
आर्थिक दृष्टि से अधिक शक्तिशाली भारत अपने दुश्मनों पर और ज्यादा शक्ति के साथ प्रहार कर सकेगा
दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया
कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलूरु दक्षिण करने का फैसला किया
मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर ने कारगिल युद्ध विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाई
एमयूडीए मामला: प्रह्लाद जोशी ने सिद्दरामैया पर आरोप लगाया, सीबीआई जांच की मांग की
भोजनालयों पर नाम प्रदर्शित करने संबंधी निर्देश पर योगी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में क्या दलील दी?
'विपक्षी दल के रूप में काम नहीं कर रही भाजपा, कुछ भी गलत या घोटाला नहीं हुआ'