चीन की कोयला खदान में हुआ भयंकर धमाका, अब तक 82 लोगों की मौत
बचाव अभियान जारी है
By News Desk
On
Photo: PixaBay
बीजिंग/दक्षिण भारत/एपी। चीन के उत्तरी प्रांत शानशी में एक कोयला खदान में गैस विस्फोट होने से कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई। सरकारी मीडिया ने शनिवार को यह खबर दी।
इससे पहले खबरों में बताया गया था कि कई लोग खदान में फंसे हुए हैं।सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, चांगझी शहर की लिउशेन्यु कोयला खदान में यह हादसा शुक्रवार शाम हुआ।
‘शिन्हुआ’ ने शुरुआत में खबर दी थी कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय करीब 247 श्रमिक खदान में काम कर रहे थे।
बाद में सरकारी मीडिया से बताया कि इस विस्फोट में कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई।
इससे पहले ‘शिन्हुआ’ ने शनिवार सुबह खबर में बताया था कि हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है और 38 लोग खदान में फंसे हुए हैं।
शिन्हुआ के अनुसार, विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है और बचाव अभियान जारी है।
Tags: china news gas explosion trapped workers rescue operation death toll emergency response disaster news breaking news world news latest updates accident investigation global headlines asia news mining accident industrial accident china coal mine coal mine explosion mining disaster mine blast shanxi province changzhi coal industry mine safety worker tragedy fatal explosion underground mine coal mining industrial safety china tragedy hazardous workplace
About The Author
Related Posts
Latest News
23 May 2026 17:16:36
Photo: @BJP4India X account


