अमेरिका ने भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ हटाए

कहा, 'भारत ने रूसी तेल आयात बंद करने का संकल्प लिया है'

अमेरिका ने भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ हटाए

Photo: WhiteHouse FB Page

न्यूयॉर्क/वॉशिंगटन/दक्षिण भारत। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ हटा दिए हैं, जो रूस से तेल खरीदने के लिए लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि भारत ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और नई दिल्ली ने सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से मॉस्को से तेल आयात करना बंद करने का वचन दिया है।

Dakshin Bharat at Google News
ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश में कहा, 'मुझे वरिष्ठ अधिकारियों से अतिरिक्त जानकारी और सिफारिशें प्राप्त हुई हैं, जो भारत के उन प्रयासों से संबंधित हैं, जिनका उद्देश्य कार्यकारी आदेश 14066 में वर्णित राष्ट्रीय आपातस्थिति को संबोधित करना है।' 

उन्होंने कहा, 'विशेष रूप से, भारत ने सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से रूसी संघ का तेल आयात बंद करने का संकल्प लिया है, उसने यह प्रतिज्ञा की है कि वह अमेरिका से ऊर्जा उत्पाद खरीदेगा, और हाल ही में उसने अगले 10 वर्षों में रक्षा सहयोग को बढ़ाने के लिए अमेरिका के साथ एक रूपरेखा पर सहमति व्यक्त की है।'

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें दी गई जानकारी और सिफारिशों पर विचार करने के बाद, उन्होंने यह तय किया है कि 'भारत ने कार्यकारी आदेश 14066 में वर्णित राष्ट्रीय आपातस्थिति की ओर ध्यान देने के लिए महत्त्वपूर्ण कदम उठाए हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति तथा आर्थिक मामलों में अमेरिका के साथ पर्याप्त रूप से तालमेल स्थापित किया है। इसलिए, मैंने भारत से आयातित वस्तुओं पर लगाए गए अतिरिक्त मूल्य आधारित शुल्क को समाप्त करने का निर्णय लिया है।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download