एनआईए ने प्रतिबंधित संगठन एचयूटी की साजिश की जांच के लिए मप्र और राजस्थान में छापे मारे

डिजिटल उपकरणों को फोरेंसिक विश्लेषण के लिए भेजा जाएगा

एनआईए ने प्रतिबंधित संगठन एचयूटी की साजिश की जांच के लिए मप्र और राजस्थान में छापे मारे

Photo: NIA

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) द्वारा मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने की आतंकी साजिश की जांच के लिए शनिवार को मध्य प्रदेश और राजस्थान में छापेमारी की।

Dakshin Bharat at Google News
अधिकारियों ने बताया कि एचयूटी और उसके सदस्यों की गतिविधियों की जांच के सिलसिले में भोपाल में तीन स्थानों और राजस्थान के झालावाड़ में दो स्थानों पर गहन तलाशी ली गई।

जांच एजेंसी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यह तलाशी एनआईए द्वारा दर्ज किए गए एक मामले का हिस्सा थी, जो भारतभर में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे विभिन्न आतंकवादी और कट्टरपंथी नेटवर्क और संगठनों को नष्ट करने के प्रयासों का भाग था। वे कमजोर मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और भर्ती करने की एचयूटी की साजिश से संबंधित हैं।

इसमें कहा गया है, 'युवाओं को भारत की लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार को उखाड़ फेंकने और शरिया कानून द्वारा शासित इस्लामिक राज्य की स्थापना करने के लिए हिंसा फैलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।'

बयान में कहा गया है कि एनआईए की टीमों ने तलाशी के दौरान डिजिटल उपकरण जब्त किए, जिन्हें फोरेंसिक विश्लेषण के लिए भेजा जाएगा।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

हर पेपर लीक, हर रद्द परीक्षा - सिर्फ़ सिस्टम की विफलता नहीं, लाखों सपनों पर प्रहार है: राहुल गांधी हर पेपर लीक, हर रद्द परीक्षा - सिर्फ़ सिस्टम की विफलता नहीं, लाखों सपनों पर प्रहार है: राहुल गांधी
Photo: rahulgandhi FB Page
जंग खत्म हुई, अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी वापस ले सरकार: कांग्रेस
शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी के सामने पेश हुए तृणकां सांसद अभिषेक बनर्जी
बागी नेताओं का एनसीपीआई में विलय हास्यास्पद: तृणकां
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता हुआ, होर्मुज जलडमरूमध्य खुलेगा: ट्रंप
कैसे सुधरेगी सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता?
यह नया भारत है, जो सिर्फ़ समाधानों का उपभोक्ता नहीं, बल्कि उनमें योगदान देने वाला है: प्रधानमंत्री