पुलवामा में मुठभेड़, 3 आतंकवादी ढेर

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी

पुलवामा में मुठभेड़, 3 आतंकवादी ढेर

Photo: @ChinarcorpsIA X account

श्रीनगर/दक्षिण भारत। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर हो गए। 

Dakshin Bharat at Google News
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद दक्षिण कश्मीर जिले के अवंतीपोरा के नादेर त्राल इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी किए जाने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।

वहीं, भारतीय सेना की चिनार कोर ने अपने एक्स अकाउंट पर सूचना दी, 'ऑपरेशन नादेर, अवंतीपोरा: 15 मई को खुफिया एजेंसी से मिली विशेष जानकारी के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा अवंतीपोरा के नादेर में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था।'

उसने कहा, 'सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी शुरू कर दी और भीषण गोलीबारी शुरू हो गई।'

चिनार कोर ने एक और एक्स पोस्ट में बताया, 'अपडेट: नादेर, अवंतीपोरा में चल रहे ऑपरेशन में तीन खूंखार आतंकवादियों को मार गिराया गया है। आतंकवादियों की पहचान का पता लगाया जा रहा है।'

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download