महाराष्ट्र: शिंदे सरकार ने की बड़ी राहत की घोषणा, आज आधी रात से होगी लागू
महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय का नाम रतन टाटा के नाम पर रखने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई
By News Desk
On
Photo: mieknathshinde FB Page
मुंबई/दक्षिण भारत। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को बड़ी घोषणा की। इसके तहत मुंबई में प्रवेश के लिए सभी पांच टोल बूथों पर हल्के मोटर वाहनों के लिए पूर्ण टोल माफी होगी।
शिंदे ने मुंबई में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि टोल माफी सोमवार मध्य रात्रि से लागू होगी।राज्य मंत्रिमंडल ने महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय का नाम स्व. रतन टाटा के नाम पर रखने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी।
टाटा का 9 अक्टूबर को 86 वर्ष की आयु में मुम्बई के एक अस्पताल में निधन हो गया।
मुंबई में स्थित महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना साल 2022 में हुई थी। यह स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर डिग्री और डिप्लोमा कार्यक्रमों की एक विस्तृत शृंखला प्रदान करता है।
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने भी पूर्व राज्य मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या पर दुख व्यक्त किया। इस संबंध में एक शोक प्रस्ताव पारित किया।
About The Author
Latest News
24 Jan 2026 20:25:22
Photo: PixaBay


