स्टालिन ने परिवार की महिला मुखियाओं के लिए 1,000 रु. मासिक सहायता योजना शुरू की

यह बुनियादी आय कार्यक्रम है

स्टालिन ने परिवार की महिला मुखियाओं के लिए 1,000 रु. मासिक सहायता योजना शुरू की

स्टालिन ने इस योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि यह महिलाओं की कड़ी मेहनत की पहचान है

कांचीपुरम/दक्षिण भारत। महिलाओं के लिए द्रमुक सरकार की 1,000 रुपए की मासिक वित्तीय सहायता योजना शुक्रवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा द्रविड़ आइकन सीएन अन्नादुरई की जयंती पर शुरू की गई।

Dakshin Bharat at Google News
स्टालिन ने यहां इस योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि यह महिलाओं की कड़ी मेहनत की पहचान है। इस दौरान कई लाभार्थियों को बैंक डेबिट कार्ड वितरित किए गए और राज्य के मंत्रियों ने अपने जिलों में कार्यक्रम शुरू किया।

उन्होंने कहा, गर्व की बात है कि यह योजना अन्ना की जयंती और करुणानिधि की शताब्दी (2023-24) के दौरान शुरू की गई है।

यह बुनियादी आय कार्यक्रम है। इसका नाम पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के नाम पर रखा गया है। राज्य सरकार ने सहायता को महिलाओं का 'अधिकार' नाम दिया है।

सरकार ने योजना के तहत लाभार्थियों के रूप में 1.06 करोड़ महिलाओं की पहचान की है।  प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से लाभार्थियों को 1,000 रुपए की सहायता राशि का भुगतान किया जाता है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

अपनों का अपमान क्यों? अपनों का अपमान क्यों?
अरुणाचल प्रदेश की एक बच्ची का वायरल वीडियो, जिसमें वह निवेदन करती है कि 'कृपया हमें चीनी न कहें, हम...
महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'