नड्डा और शाह से मुलाकात के दौरान बोम्मई ने किन मुद्दों पर की चर्चा?

बैठक के बाद पत्रकारों से बोम्मई ने कहा कि पार्टी का सामाजिक न्याय पर जोर है

नड्डा और शाह से मुलाकात के दौरान बोम्मई ने किन मुद्दों पर की चर्चा?

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ राज्य के मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा की

नई दिल्ली/भाषा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और कहा कि उन्होंने राज्य में आरक्षण और मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

Dakshin Bharat at Google News
यहां भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बोम्मई ने कहा कि पार्टी का सामाजिक न्याय पर जोर है। उन्होंने कहा कि राज्य में आरक्षण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ राज्य के मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा की।

इससे पूर्व, बोम्मई ने बेलगावी में कहा कि वह भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ मंत्रिमंडल विस्तार और 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए नयी दिल्ली की यात्रा करेंगे।

मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर खबरें आई थीं, जिनमें कहा गया था कि छह रिक्त सीट को भरकर या कुछ को हटाकर समान संख्या में नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भारत के युवा 'वैश्विक भलाई के लिए नवाचार' की यात्रा पर तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं: प्रधानमंत्री भारत के युवा 'वैश्विक भलाई के लिए नवाचार' की यात्रा पर तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं: प्रधानमंत्री
Photo: @BJPLive X account
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने भाजपा द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले को खारिज किया
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के सांसदों ने तारिक रहमान को संसदीय दल का नेता चुना
एआई एक्सपो विचारों, नवाचार और उद्देश्य का शक्तिशाली संगम है: प्रधानमंत्री
अब मोहाली के स्कूलों को मिले धमकी वाले ईमेल, एक अस्पताल का भी उल्लेख
फर्जी धमकियों का असली मकसद
अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से किसानों की रोजी-रोटी खत्म हो जाएगी: कांग्रेस