इस हफ्ते किसके सितारे रहेंगे बुलंद, यहां जानिए राशिफल

इस हफ्ते किसके सितारे रहेंगे बुलंद, यहां जानिए राशिफल

weekly rashifal

साप्ताहिक राशिफल
सोमवार 17 दिसंबर, 2018 से रविवार 23 दिसंबर, 2018 तक

मेष
सप्ताह की शुरुआत में आप बेचैनी महसूस करेंगे। इस परेशानी से निजात पाने के लिए आप अध्यात्म की शरण में जाएं। आप बिना वजह कुछ खतरे भी उठा सकते हैं जिनसे बचना होगा। मध्य सप्ताह में आपकी परेशानियां दूर हो जाएंगी। आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। आप लोगों से सम्पर्क और संवाद कायम करेंगे। सप्ताहान्त में कड़े परिश्रम के बाद आपको आराम की सख्त जरूरत होगी। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए नई संभावनाएं खुलेंगी।

वृष
सप्ताह की शुरुआत में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आय प्राप्ति के साधनों में वृद्धि होगी। हास परिहास व मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। रिश्तों में नई ताजगी और मजबूती आएगी। आप कोई गोपनीय सौदा कर सकते हैं। मध्य सप्ताह के समय हाथ में आता आता रुपया रुक जाएगा। मानसिक शांति भंग होगी। व्यर्थ की चिंताएं व व्यर्थ के खर्चे लगे रहेंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर समस्या रहेगी। सप्ताहान्त में यात्राओं पर जोर रहेगा।

मिथुन
सप्ताह की शुरुआत का समय मान प्रतिष्ठा वर्द्धक है। आप इस समय अपरिचितों को भी अपना दोस्त बना लेंगे। आपकी बुद्धिमत्ता आपको आर्थिक लाभ दिलाएगी। बहुत ही सोच समझकर कार्य करेंगे। मध्य सप्ताह में आप हर किसी से संबंध या संवाद कायम कर पाएंगे। आपको अपने काम में संतुष्टि मिलेगी। संबंधों में सफलता की प्राप्ति होगी। सप्ताहान्त में धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें।

कर्क
सप्ताह की शुरुआत में आप सभी बाधाओं को पीछे छो़डकर आगे ब़ढेंगे। कुल मिलाकर आपको जीवन के हर मोर्चे पर सुधार दिखाई देगा। मध्य सप्ताह के समय आप अपने काम को पूरे उत्साह से निपटाएंगे और विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी। सप्ताहान्त विशेष लाभकारी रहेगा। आप नई जिम्मेदारियां संभालेंगे। आप नया व्यवसाय खोल सकते हैं या अपनी आय वृद्धि के लिए कोई अतिरिक्त काम भी कर सकते हैं। इस समय किसी जोखिम भरी यात्रा पर न जाएं।

सिंह
सप्ताह की शुरुआत का समय थो़डा कष्टदायी है। बहुत ही सावधानी पूर्वक हर कार्य आपको करना प़डेगा। आपके स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। घर के वृद्ध सदस्य की तबीयत बिग़ड सकती है। आप अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा बनती बात बिगड़ सकती है। महिला जातक को यूरीनरी प्राब्लम हो सकती है अतः पानी ज्यादा पिएं व स्वच्छता का ध्यान रखें। काम में देरी से परेशानी ब़ढेगी। सप्ताहान्त में लाभ की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए समय माध्यम रहेगा।

कन्या
सप्ताह की शुरुआत का समय बहुत अच्छा है। जहां आप लोकप्रियता हासिल करेंगे वहीं लोगों से संवादहासिल कर अपनी पहचान बना लेंगे। आपके लिए संबंध न केवल महत्त्वपूर्ण होंगे बल्कि वे अति आवश्यक भी होंगे। मध्य सप्ताह में प्रियजनों या पति-पत्नी के मध्य सम्बन्धों में दरार आ सकती है। इसमें आपका अहम ग़डब़ड करेगा। इस समय आपको यह तय करना होगा कि रिश्ते आपके लिए कितना महत्त्व रखते हैं। सप्ताहान्त में सारे मनमुटाव व कड़वाहट समाप्त होगी और आप तनाव रहित होकर अपना कार्य करेंगे।

तुला
सप्ताह की शुरुआत में आपको खुद को प्रपंचों से बचाना होगा। जो भी लोग आपसे पहली बार मिलेंगे आपके व्यक्तित्व का उन पर गहरा प्रभाव प़डेगा। मध्य सप्ताह का समय शांतिदायक रहेगा। आपके उदार व्यवहार के कारण लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे तथा सम्मान देंगे। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में या घर के कामों में रुचि से कार्य करेंगे। जो लोग धार्मिक यात्रा के लिए जाना चाहते हैंए तो शीघ्र ही उनकी इच्छा पूरी होगी।

वृश्चिक
सप्ताह की शुरुआत में प़ढाई से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। आप नई खोज या अनुसंधान कर सकते हैं। अगर बैंक या किसी वित्त संस्थान से ऋण लेने के इच्छुक हैं तो सफलता प्राप्त होगी। कोर्ट कचहरी में यदि कोई मामला चल रहा है तो विजय प्राप्त करेंगे। मध्य सप्ताह के समय आपकी कार्य योजना से लोग प्रभावित होंगे साथ ही उन्हें आगे बढ़ाने में सहयोग भी प्रदान करेंगे। जो उच्च शिक्षा के लिए सोच रहे हैं उन्हें सफलता पाने के लिए किसी का साथ व सहयोग प्राप्त होगा।

धनु
सप्ताह की शुरुआत में जोखिम भरे कार्यों को करने से बचें इसमें चोट लग सकती है। इसलिए वाहन मशीनें और अन्य सामानों का सावधानी से इस्तेमाल करें। मध्य सप्ताह के समय आप खान पान सजनें संवरने की तरफ ध्यान देंगे। आप प्रतिरोध के साथ काम पर लौटेंगे। सप्ताहान्त में आपके दिमाग में फाइनेंस सर्वश्रेष्ठ होगा जबकि परिवार दूसरे नम्बर पर होगा। विद्यार्थी अध्यापन कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। सप्ताहान्त शांतिप्रद रहेगा। इस सप्ताह आप काम निकलवाने में माहिर रहेंगे।

मकर
सप्ताह की शुरुआत बहुत शुभ है। आप यदि बेरोजगार हैं तो रोजगार के अवसर सुलभ होंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो सगाई विवाह संबंधी बात किसी नतीजे पर पहुंचेगी। नौकरी में तयशुदा लक्ष्यों को आप हासिल कर पाएंगे। मध्य सप्ताह में आप थो़डी सावधानी रखते हुए आगे ब़ढें तो ही आपके लिए सही होगा अन्यथा आप मुसीबत में फंस सकते हैं। इस समय आप सभी दो नम्बर के कार्य स्थगित रखें। सप्ताहान्त में व्यर्थ का भ्रमण होगा।

कुंभ
सप्ताह की शुरुआत मानसिक शांति के साथ होगी। लम्बे समय से चली आ रही चिंता समाप्त हो जाएगी। इस समय आप कुछ महत्त्वपूर्ण फैसले लेंगे। यह आपके तथा आपके परिवार के लिए सुखद रहेंगे। मध्य सप्ताह में शेयर्स बीमा बैंकिंग जैसी आर्थिक कार्यों में लाभ होगा। कामकाज में बॉस व वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। सप्ताहान्त में करियर में कुछ बाधाएं आएंगी किसी पर भी अधिक विश्वास हानि का कारण बनेगा। इस समय पैसों के जितना अधिक पीछे पड़ेंगे उतना ही लाभ मिलेगा।

मीन
सप्ताह की शुरुआत में वैवाहिक जीवन में अत्यधिक मधुरता रहेगी। शेयर सम्पत्ति आदि की खरीद और बिक्री में आपको लाभ होगा। मध्य सप्ताह में आप प्रसन्न और हल्का महसूस करेंगे। सम्पत्ति के मामलों में अपने विश्वस्त मित्रों तथा परिवार के सदस्यों से सलाह लेना बेहतर होगा। किसी पर हद से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं होगा। सप्ताहान्त में समय शानदार रहेगा। इस समय आपकी पैसा कमाने की ट्रिक काम करेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

— ज्योतिर्विद पं. श्रीधर खांडल —

संपर्क : +91 88847 69193
+ 91 88849 19349
www.nakshatraveda.com

Google News
Tags:

About The Author

Related Posts

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

कुप्रचार से शुरू हुई कांग्रेस की राजनीति कुंठा से घिर चुकी है: मोदी कुप्रचार से शुरू हुई कांग्रेस की राजनीति कुंठा से घिर चुकी है: मोदी
'जो कुंठा पहले गुजरात को लेकर थी, आज देश की प्रगति को लेकर है'
शिवमोग्गा में बोले राहुल- उन्होंने 22 अरबपति बनाए, हम करोड़ों लखपति बनाने जा रहे हैं
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने बिटकॉइन स्कैम मामले में पुलिस अधिकारियों को अग्रिम जमानत देने से इन्कार किया
अखिलेश, डिंपल, राहुल, प्रियंका 'प्राण-प्रतिष्ठा' में नहीं गए, क्योंकि वोटबैंक से डरते हैं: शाह
राजस्थान में बाल विवाह रोकने के लिए उच्च न्यायालय ने दिए ये सख्त निर्देश
दिल्ली की स्कूलों को ईमेल से धमकी भेजने के पीछे यह था मकसद! एफआईआर में इन बातों का जिक्र
प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया